कैमूर में पुलिस का एक्शन, 67 गिरफ्तार; शराबियों से लेकर पुलिस पर हमला करने वालों तक पर लगातार हो रही कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

भभुआ थाना | Prabhat Khabar Network

कैमूर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए छापेमारी कर 67 लोगों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और वाहन जुर्माना भी वसूला गया है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने मंगलवार को व्यापक कार्रवाई की. जिले में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 67 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस की ओर से जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार, सबसे अधिक 42 गिरफ्तारियां शराब सेवन के मामले में हुईं, जबकि पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

चोरी, अपहरण और पॉक्सो समेत कई मामलों में गिरफ्तारी

पुलिस कार्रवाई के दौरान चोरी के मामलों में पांच, अपहरण के मामले में दो और शराब से जुड़े एक अन्य मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा हत्या के प्रयास, पॉक्सो, आर्म्स एक्ट और वारंट के मामलों में एक-एक गिरफ्तारी की गयी. अन्य कांड में भी एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

55 लीटर से अधिक शराब बरामद

अभियान के दौरान पुलिस ने 43.80 लीटर देसी शराब और 12.06 लीटर विदेशी शराब बरामद की. इसके अलावा चार मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी पुलिस के हाथ लगा.

182 वाहनों पर कार्रवाई, 2.47 लाख रुपये जुर्माना

अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को लेकर भी वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान 182 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. पुलिस ने वाहन चालकों से कुल 2 लाख 47 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन