भरारीकला व लोहदन में पुराने पैक्स अध्यक्षों का जलवा बरकरार, ददन व विपिन फिर जीते

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 21 Apr 2026 3:45 PM

विज्ञापन

ददन सिंह ने 101 मतों से दर्ज की जीत, विपिन बिहारी 107 मतों के अंतर से दोबारा चुने गये

विज्ञापन

ददन सिंह ने 101 मतों से दर्ज की जीत, विपिन बिहारी 107 मतों के अंतर से दोबारा चुने गये चांद. प्रखंड के दो पैक्स भरारीकला और लोहदन में मतदान के बाद मतों की गणना सोमवार की देर रात तक की गयी. इसमें दोनों पैक्स में पुराने पैक्स अध्यक्ष अपनी कुर्सी को बचाने में सफल रहे. भरारीकला पैक्स में ददन सिंह को 614 मत, श्रीकांत यादव को 513 मत और प्रदीप सिंह को 31 मत प्राप्त हुए थे. 101 मतों से भरारीकला पैक्स में ददन सिंह को विजयी घोषित किया गया. ददन सिंह लगातार भरारीकला पैक्स में अध्यक्ष पद पर आसीन हैं. वर्ष 2020 में श्रीकांत यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी, परंतु कार्यकारिणी सदस्यों के अभाव में पुनः 2021 में भरारीकला पैक्स का चुनाव कराया गया, जिसमें पुनः ददन सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किये गये. लोहदन पैक्स में विपिन बिहारी सिंह लगातार वर्ष 2009 से पैक्स अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किये जा रहे हैं. चुनाव में उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में अभिमन्यु सिंह रहे हैं. इस बार विपिन बिहारी सिंह को 579 मत, आशीष सिंह को 472 और अभिमन्यु सिंह को 217 मत प्राप्त हुए. लोहदन पैक्स से विपिन बिहारी सिंह 107 मतों से विजयी घोषित किये गये. लोहदन पैक्स में पिछड़ा वर्ग का सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किया गया. पिछड़ा वर्ग से देवंती देवी का एकमात्र आवेदन प्राप्त हुआ था, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद हदीद खान ने विजेता पैक्स अध्यक्ष तथा सदस्यों को प्रमाण पत्र निर्गत किया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन