हलीम अली हत्याकांड का फरार आरोपित हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 4:33 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र में पिछले माह दिसंबर में हुए हलीम अली हत्याकांड के एक फरार आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

हत्या मामले में अब तक पांच गिरफ्तार, शेष की तलाश में छापेमारी जारी मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र में पिछले माह दिसंबर में हुए हलीम अली हत्याकांड के एक फरार आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहनिया वार्ड 12 निवासी राम सूरत पासवान के 24 वर्षीय पुत्र विक्की पासवान के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित हिमाचल प्रदेश में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर मोहनिया पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश से आरोपित को गिरफ्तार किया व उसे मोहनिया लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गौरतलब है कि पिछले माह दिसंबर में शहर के सिटी जिम के पास हलीम अली की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड में कुल 19 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में अब तक पांच आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस संबंध में डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि हलीम अली हत्याकांड के आरोपित को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. इस तरह अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन