ePaper

कैमूर में चार आवास सहायक सम्मानित

Updated at : 23 Oct 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
कैमूर में चार आवास सहायक सम्मानित

कैमूर न्यूज : उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश ने किया सम्मानित

विज्ञापन

कैमूर न्यूज : उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश ने किया सम्मानित

भभुआ़

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार आवास सहायकों को उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश ने सम्मानित किया है. इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के एमआइएस पदाधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि चैनपुर प्रखंड की चार पंचायतों के आवास सहायकों ने आवास योजना में लक्ष्य के अनुरूप आवासों को ससमय पूर्ण कराने का काम किया है. इसे लेकर उप विकास आयुक्त महोदय ने चैनपुर प्रखंड की सिरबिट पंचायत के आवास सहायक चुनमुन पासवान, मदुरना पंचायत के आवास सहायक संदीप पांडेय, मझुई पंचायत के आवास सहायक अरविंद कुमार तथा करजांव पंचायत के आवास सहायक महेंद्र पाल को सम्मानित किया है. उन्होंने बताया कि आगे भी जो पंचायत सरकार के निर्देशानुसार ससमय आवास योजना में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जायेगा. इधर, बुधवार को उप विकास आयुक्त की ओर से चैनपुर तथा चांद प्रखंड के आवास पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन