भभुआ रोड और दुर्गावती स्टेशन पहुंचे DRM, विकास कार्यो और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
डीडीयू मंडल में विकास कार्यों का निरीक्षण, भभुआ रोड स्टेशन की सुविधाओं का लिया जायजा

भभुआ रोड स्टेशन का निरिक्षण करते डीआरएम | Prabhat Khabar Network

मंडल रेल प्रबंधक (DRM) उदय सिंह मीना ने सोमवार को भभुआ रोड और दुर्गावती रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया. उन्होंने विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और रेल परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

DRM Bhabhua Road Station Inspection : पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने सोमवार को डीडीयू जंक्शन, भभुआ रोड और दुर्गावती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और रेल परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Kaimur News : डीडीयू जंक्शन में माल वैगन मरम्मत कार्य का निरीक्षण

निरीक्षण की शुरुआत डीडीयू जंक्शन यार्ड स्थित मालगोदाम क्षेत्र से हुई. यहां डीआरएम ने क्षतिग्रस्त माल वैगनों की मरम्मत की व्यवस्था का जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों के साथ वैगन मरम्मत क्षमता बढ़ाने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर चर्चा की.

भभुआ रोड स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा

इसके बाद डीआरएम भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और रेल परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.

दुर्गावती स्टेशन पर लूप लाइन विस्तार की संभावनाएं देखीं

दुर्गावती रेलवे स्टेशन पर डीआरएम ने अप लूप लाइन से जुड़े मौजूदा व्हार्फ के विस्तार की संभावनाओं का निरीक्षण किया. अधिकारियों के साथ तकनीकी और परिचालन संबंधी पहलुओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि व्हार्फ का विस्तार पूर्ण रेक लंबाई के अनुरूप होने से माल लदान का कार्य अधिक तेज, सुगम और प्रभावी हो सकेगा.

रेल पुल और अंडरपास का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने कर्मनाशा और सैयदराजा स्टेशनों के बीच स्थित रेल पुल संख्या 697 (किमी 643/9) का भी निरीक्षण किया. उन्होंने पुल की स्थिति और उसके नीचे बने अंडरपास सड़क का जायजा लिया तथा आवश्यक तकनीकी निर्देश दिए.

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मंडल के इंजीनियरिंग, परिचालन, वाणिज्य और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने डीआरएम को विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का भरोसा दिया.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन