कैमूर: कुदरा में शराबबंदी के खिलाफ अभियान तेज, छह शराबी गिरफ्तार, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

Author Satendra singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो.19. गिरफ्तार पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network

कुदरा पुलिस ने शराब सेवन के खिलाफ अभियान चलाकर आधा दर्जन नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Kaimur Kudra Liquor Prohibition Drive : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में छह लोगों को गिरफ्तार किया. सभी की मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Kaimur News : छह लोगों को नशे की हालत में पकड़ा

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुजिया निवासी विकास कुमार और हरिद्वार राम, गुडूरा निवासी मिथलेश कुमार पासवान, चनवख निवासी प्रमोद कुमार, रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के गोटपा निवासी अंकुश कुमार तथा दरिगांव थाना क्षेत्र के महदेवा निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है.

मेडिकल जांच में हुई शराब सेवन की पुष्टि

पुलिस ने सभी आरोपितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर मेडिकल जांच कराई, जहां सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई.

थानाध्यक्ष ने दी चेतावनी

थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि शराब सेवन और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से शराब के सेवन और बिक्री से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन