कुदरा में 14 ग्राम हेरोइन के साथ पांच आरोपित गिरफ्तार

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :15 May 2025 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
कुदरा में 14 ग्राम हेरोइन के साथ पांच आरोपित गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के लालापुर बाजार से कुदरा पुलिस ने छापेमारी कर 14 ग्राम हेरोइन के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

कुदरा… स्थानीय थाना क्षेत्र के लालापुर बाजार से कुदरा पुलिस ने छापेमारी कर 14 ग्राम हेरोइन के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों में कुदरा थाना के स्टेशन रोड निवासी स्वर्गीय राधेश्याम सिंह का पुत्र राजा कुमार, कुदरा महाबीर स्टेशन रोड निवासी पिंटू पांडेय विकास कुमार पांडेय, पचपोखरी गांव निवासी शिव कुमार सिंह का पुत्र राहुल उर्फ अभिनव कुमार, पुरब मोहल्ला कुदरा निवासी लालमोहन राम का पुत्र बजरंगी कुमार व केवड़ी गांव निवासी शिव कुमार सिंह का पुत्र संदीप कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि लालापुर बाजार में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग हेरोइन की बिक्री कर रहे हैं. इसके आलोक में कुदरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन कर लालापुर बाजार से छापेमारी की गयी, जिसके बाद वहा गिरफ्तार सभी पांच लोग बैठ कर हेरोइन का सेवन व बिक्री कर रहे हैं. पांचों आरोपितों को गिरफ्तार के बाद जब तलाशी ली गयी, तो उनके पास से कुल 14.44 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया. उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां हेरोइन के इस धंधे में कौन-कौन शामिल है पूछताछ की गयी. सभी लोगों को गुरुवार को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया. #हेरोइन के नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं युवा कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा और पुसौली बाजार के अलावा कई गांव के युवा हेरोइन के नशे की गिरफ्त में आ रहा है, जहां अच्छे-अच्छे घरों के लोग शराबबंदी के बाद हेरोइन की नशा कर रहे हैं. बुधवार की शाम पुलिस द्वारा की गयी करवाई के बाद हेरोइन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं. गौरतलब है कि कुदरा और पुसौली बाजार के अलावा कई गांव में हेरोइन की बिक्री की जा रही हैं. इसमे सबसे अधिक कुदरा बाजार शामिल है. इस संबंध में कुदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर लालापुर ओवरब्रिज के नीचे से 5 लोगों को 14..44 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया, जिन्हें मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया. ..लालापुर बाजार के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने मारा छापा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन