भदौरा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस मारपीट के दौरान दोनों ही पक्षों से तीन व्यक्ति घायल हो गये

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस मारपीट के दौरान दोनों ही पक्षों से तीन व्यक्ति घायल हो गये, जिन्हें परिजनों द्वारा चैनपुर थाना लाया गया. यहां से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. घायलों में भदौरा गांव निवासी बिगन ठाकुर का पुत्र बनारसी ठाकुर, घुरहु बिंद व उनका नाती सूरज कुमार शामिल है. इस मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इस मारपीट मामले में पहला आवेदन बनारसी ठाकुर ने देकर बताया है कि घर में किसी बात को लेकर वह पत्नी को डांट रहे थे, तभी गांव के ही सूरज बिंद, रामदुलार बिंद अन्य लोग आये और मारपीट करने लगे. इससे बनारसी ठाकुर का सिर फट गया. उन्हें बचाने के लिए आयी उनकी मां के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की. दूसरा आवेदन घुरहु बिंद ने देकर बताया है कि बनारसी ठाकुर अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहा था. गाली गलौज उनके घर के सामने हो रहा था, जिसे देख उनका नाती सूरज द्वारा दरवाजे से जाने के लिए बोला गया, तो उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा. उन्होंने बताया कि जब वह छुड़ाने के लिए गया, तो वह उनके साथ भी मारपीट करने लगा. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद में बताया प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन