कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद का त्योहार संपन्न

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

खंड क्षेत्र में शनिवार को कुर्बानी का त्योहार बकरीद परंपरागत ढंग से शांतिपूर्वक मनाया गया.

विज्ञापन

कुदरा. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को कुर्बानी का त्योहार बकरीद परंपरागत ढंग से शांतिपूर्वक मनाया गया. मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों व दरगाहों में सुबह की नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. क्षेत्र के कुदरा मस्जिद, केवढ़ी मस्जिद, फकराबाद मस्जिद सहित अन्य इबादतगहों में नमाज अदा की गी. उक्त अवसर पर काफी संख्या में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती कि गयी थी. ताकि त्योहार के समय असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार व्यवधान न उत्पन्न किया जाये. इधर, क्षेत्र में शांतिपूर्वक कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद का त्योहार संपन्न हुआ. उक्त अवसर पर थानाध्यक्ष विकास कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज, मुख्य पार्षद सुरेंद्र पाल समेत काफी संख्या में पुलिस बल रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन