कैमूर में आंधी-बारिश का कहर, विशाल नीम पेड़ बिजली पोल पर गिरा, मार्ग ठप

सड़क पर गिरा विशाल पेड़
Kaimur News: कैमूर जिले में तेज बारिश और आंधी के कारण दुर्गावती-ककरैत मुख्य मार्ग पर एक विशाल नीम का पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया, जिससे सड़क और बिजली आपूर्ति दोनों बाधित हो गई.
Kaimur News(कर्मनाशा से मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट):
दुर्गावती-ककरैत मुख्य मार्ग पर कल्याणपुर तियरी बाजार के समीप शुक्रवार सुबह तेज हवा और बारिश के कारण एक विशाल नीम का पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया. घटना के बाद सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. बाइक सवार किसी तरह निकलते रहे, लेकिन चार पहिया एवं भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
बिजली आपूर्ति बाधित
पेड़ गिरने से बिजली के तार और पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. मार्ग बाधित होने के चलते वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा.
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गावती-ककरैत मार्ग क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है. यह मार्ग उत्तर प्रदेश के जमानिया क्षेत्र को जोड़ता है और दुर्गावती बाजार, नेशनल हाईवे-19 और चैनपुर हाटा जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंच का मुख्य साधन है. ऐसे में सड़क बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों तक भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
गिरा हुआ नीम का पेड़ लगभग 100 वर्ष पुराना
घटना की सूचना मिलने पर सुबह बिजली विभाग के कुछ कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पेड़ और टूटे हुए बिजली पोल को हटाने के लिए कर्मी जुटे हुए थे. ग्रामीणों ने बताया कि गिरा हुआ नीम का पेड़ लगभग 100 वर्ष पुराना था. पेड़ के अचानक गिरने से बिजली के तार उसकी चपेट में आ गए, जिससे बिजली का खंभा भी टूटकर गिर पड़ा.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से शीघ्र कार्रवाई करते हुए पेड़ एवं क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर सड़क पर आवागमन और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.
Also Read: लिफ्ट देना पड़ा महंगा, मजदूर से 70 हजार की लूट के बाद बदमाशों ने फूंकी बाइक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










