दो युवकों की मौत से करारी गांव में मचा कोहराम

Updated at : 27 Sep 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
दो युवकों की मौत से करारी गांव में मचा कोहराम

दुर्गावती थाना क्षेत्र के करारी गांव में दो युवकों की मौत की घटना से शुक्रवार को गांव में कोहराम मच गया. गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी.

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के करारी गांव में दो युवकों की मौत की घटना से शुक्रवार को गांव में कोहराम मच गया. गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. दरअसल, दुर्गावती थाना क्षेत्र के करारी गांव निवासी राजा खान दमन में एक कंपनी में कार्य करते थे. दो दिन पहले उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गयी. शुक्रवार को उनका शव करारी गांव पहुंचा. यहां काफी संख्या में उनके घर हुजूम उमड़ पड़ा. परिजन अभी उनके शव को सुपुर्दे खाक करने के लिए तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच एक बुरी खबर फिर उसी परिवार से आ गयी. एजाजुल खान ने नल जल योजना का पंप चलाने के लिए स्टार्टर का स्विच जैसे ही दबाया. स्टार्टर में करेंट आने से एजाजुल खान की दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना की खबर जैसे ही लोगों को हुई, गांव में कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातम पसर गया. घटना की जानकारी दुर्गावती पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. वहीं, दमन से आये राजा के शव को परिजनों द्वारा स्थानीय कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया तथा एजाजुल खान का शव पोस्टमार्टम हाउस से करारी गांव पहुंचने के बाद शव को सुपुर्दे खाक किया जायेगा. शव के आने के इंतजार में काफी संख्या में दोस्त, रिश्तेदार व लोग करारी गांव पहुंचे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन