ePaper

kaimur News : कोचिंग पढ़ने जा रहे छह वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत

Updated at : 22 Jul 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
kaimur News : कोचिंग पढ़ने जा रहे छह वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत

जमुआंव गांव में सुबह घर से निकला था बच्चा, नहीं पहुंचा घर

विज्ञापन

भभुआ सदर. थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में मंगलवार सुबह कोचिंग पढ़ने जा रहे एक छह वर्षीय बच्चे की परपातीपुर टोला के समीप स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृत बच्चे की पहचान जमुआंव गांव के परपातीपुर टोला निवासी जमुना विंद के बेटे ईश्वर कुमार के रूप में की गयी. हालांकि, टयूशन पढ़ने के लिए जा रहा बच्चा तालाब में कैसे डूबा, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी. जब बच्चा काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजन उसे ढूंढने निकले. इस दौरान तालाब में बच्चे की डूबने की जानकारी हुई. इसके बाद टोले में कोहराम मच गया. मृत बच्चे के पिता जमुना विंद ने बताया कि उनका बेटा सुबह में कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था. लेकिन, तालाब में वह कैसे डूबा इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी. काफी देर बाद भी जब बच्चा कोचिंग से घर नहीं आया, तो घरवाले खोजबीन करने लगे़ लेकिन, तब भी उसका पता नहीं चला. इस बीच जब परिजन टोला स्थित तालाब की ओर ढूंढने गये, तो तालाब में बच्चा डूबा मिला. इसके बाद बच्चे को तालाब से निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बच्चे की मौत हो गयी थी. बच्चे के डूबने से मौत होने के बाद इसकी सूचना भभुआ थाने को दी गयी. सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. तीन माह में डूबने से छह बच्चों की गयी जान

गौरतलब है कि जिले में पिछले दो साल से पानी में डूबने से मौत होने की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी है. पिछले तीन महीने में ही तालाब और पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चियों सहित छह बच्चों की मौत हो चुकी है. 25 मई को मुंडेश्वरी मंदिर के नीचे पानी भरे गड्ढे में डूबने से रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के तोरनी गांव निवासी अभय कुमार के एक साल के बच्चे गोलू की मौत हो गयी थी. मृत बच्चे के परिजन एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए माता मुंडेश्वरी के दरबार में आये हुए थे. 11 जुलाई को भभुआ थानाक्षेत्र के डुमरी गांव में पिता के साथ पशु चराकर लौट रहे डुमरी गांव निवासी योगेंद्र केशरी के 11 वर्षीय बेटे शिवम कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गयी थी. उधर, 15 जुलाई को मोहनिया थानाक्षेत्र के सकरौली गांव में बकरी चराने के दौरान एक साथ दो चचेरी बहनों सहित तीन बच्चियां तालाब में डूब गयीं. मृतक सकरौली गांव निवासी जीतन कुमार की 11 वर्षीय बेटी उषा कुमारी, उसकी चचेरी बहन भोरिक कुमार की 10 वर्षीय बेटी महिमा कुमारी और स्व सुरेंद्र पासी की 10 वर्षीया बेटी सुनीता कुमारी सहित दो अन्य लड़कियां 15 जुलाई मंगलवार को सुबह बकरियां चराने के लिए घरों से निकली थीं. लेकिन, तीनों लड़कियों के दोपहर एक बजे के करीब पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. वहीं, मंगलवार 23 तारीख को भी घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकले जमुआंव गांव के परपातीपुर टोला निवासी जमुना विंद के 11 वर्षीय बेटे ईश्वर की मौत तालाब में डूबने से हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन