MahaKumbh: श्रद्धालुओं से भरी महाकुंभ जा रही बोलेरो ने ट्रेलर में मारी टक्कर, महिला की मौत, चार घायल
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Feb 2025 10:12 AM
एक्सीडेंट फोटो (प्रतीकात्मक)
MahaKumbh: कैमूर जिले के मोहनिया के कुर्रा गांव नजदीक शुक्रवार की सुबह बोलेरो और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई. इस टक्कर में एक महिला की जान चली गई जो बोलेरो से महाकुंभ स्नान करने जा रही थी.
MahaKumbh: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के NH2 पर कूर्रा गांव के समीप कुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई. इस एक्सीडेंट में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए. दो की स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर किया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई में जुट गई है.
झारखंड से प्रयागराज जा रही थी बोलेरो
मृतक की पहचान झारखण्ड के गिरिडीह जिला स्थित बगोदर थाना के अलखड़ीहा गांव निवासी कालेश्वर प्रसाद की पत्नी सुदामा देवी (50) के रूप में हुई है. घायलों में इसी गांव के कालेश्वर प्रसाद, पिंटू प्रसाद , निखिल राज , साक्षी प्रसाद और दो छोटे-छोटे बच्चें शामिल है, जिन्हें हल्की चोट आई हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मृतक के पति वाराणसी रेफर
जानकारी के अनुसार बोलोरो वाहन से 10 लोग कुंभ नहाने के लिए अपने गांव से जा रहे थे, तभी मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के समीप एनएच 2 पर ट्रेलर ने पीछे से बोलेरो में टक्कर मार दिया. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई. चालक समेत 9 लोग घायल हो गए. एनएचएआई और मोहनिया पुलिस में घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया. यहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर दो लोगों को वाराणसी रेफर किया गया. बोलेरो में चार बच्चे थे, जिनको हल्की चोट आई है. मृतक महिला के पति भी गंभीर रूप से घायल है जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया है.
इसे भी पढ़ें: आवास योजना के लाभुकों को 90 दिन की मजदूरी का भुगतान करने का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










