कैमूर में एंबुलेंस चालक और उत्पाद विभाग के बीच विवाद, मारपीट के आरोप पर भड़के लोग; आधे घंटे बाधित रहा यातायात

घटनास्थल की तस्वीर
Bihar News: कैमूर के मोहनिया उत्पाद चेकपोस्ट पर शराब जांच के दौरान एंबुलेंस चालक से मारपीट के आरोप के बाद लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया. करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.
Bihar News:(विनोद कुमार सिंह) कैमूर जिले के मोहनिया स्थित समेकित उत्पाद चेकपोस्ट पर शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया जब एक एम्बुलेंस चालक और उत्पाद विभाग की टीम के बीच विवाद हो गया.
जानकारी के अनुसार, वाराणसी से मरीज को छोड़कर लौट रही एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस को चेकपोस्ट पर शराब जांच के लिए रोका गया. इसी दौरान चालक ने उत्पाद विभाग की टीम पर मारपीट करने का आरोप लगाया.
बिना नंबर स्कॉर्पियो से रोकने का आरोप
एम्बुलेंस चालक का आरोप है कि बिना नंबर की एक स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी को रोका और शराब जांच के नाम पर परेशान किया. जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई. चालक द्वारा घटना की जानकारी अस्पताल संचालक को दिए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए.
नाराज लोगों ने किया सड़क जाम
घटना से नाराज लोगों ने उत्पाद चेकपोस्ट के पास सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई.
पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया जाम
सूचना मिलने पर मोहनिया डीएसपी, थाना अध्यक्ष और दुर्गावती थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका.
थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग
एम्बुलेंस चालक ने पूरे मामले को लेकर दुर्गावती थाना में लिखित आवेदन दिया है और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read:आरा में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ऑटो चालक, ओवरलोडिंग से बढ़ रहा का खतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










