Bihar News: कैमूर में पुलिस की टीम पर हमला, शराब तस्करों ने दरोगा का तोड़ा हाथ...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Dec 2024 1:42 PM

विज्ञापन

हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त

Bihar News: बिहार के कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया है. इसमें हमलावरों ने दरोगा का हाथ तोड़ दिया है. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया है. पुलिस की टीम दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर के पास शराब की जांच करने पहुंची थी. इसी बीच 10 बाइक पर सवार होकर आए 20 से 25 लोग उत्पाद विभाग की टीम पर लाठी-डंडों की बरसात कर दी. इस हमला में ASI रामानंद प्रसाद का हाथ टूट गया है.

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग भी की है. जिसमें एक हमलावर घायल हो गया है. गोली उसके पैर में लगी. फायरिंग के बाद उपद्रवियों ने कई पब्लिक गाड़ियों के शीशे तोड़ने लगे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

20 से 25 लोगों ने लाठी-डंडे से किया हमला

हमले में घायल ASI रामानंद प्रसाद ने बताया कि छज्जुपुर पोखरा के पास जैसे ही हमलोगों की गाड़ी पहुंची, तभी बाइक सवार दो लोग आए और गाली-गलौज करने लगे. हमला करने के लिए 10 बाइक से 20 से 25 लोग लाठी-डंडे और हॉकी से लैस होकर पहुंचे थे.

Also Read: खेत में मिला युवक का हाथ बंधा शव, सिर और जबड़े पर हैं बुलेट के निशान, शव की पहचान में जुटी पुलिस

आत्मरक्षा में दरोगा ने चलाई गोली

तस्करों ने हमला कर दिया उसके बाद अपनी सुरक्षा में हमने हवाई फायरिंग की. फिर भी वे लोग मुझे पकड़कर मारपीट करने लगे. मेरे हाथ में पिस्टल थी, वे लोग मेरी पिस्टल छीनने लगे. मैंने विरोध किया तो उनलोगों ने लाठी से मारकर मेरा हाथ तोड़ दिया. जिसके बाद मैं अनबैलेंस हो गया. मुझे मजबूरी में आत्मरक्षा में उनपर फायरिंग करनी पड़ी.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन