कैमूर: भैंसहट में जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

मारपीट मामले में गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

चैनपुर के भैंसहट गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Kaimur News: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहट गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों से कुल चार लोग (दो-दो लोग) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों पक्षों ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्रथम पक्ष का आरोप:

प्रथम पक्ष के शेषमुनि सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 4 अगस्त की शाम करीब 6:00 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान पुराने भूमि विवाद को लेकर रामफल सिंह, मोहित सिंह, रामचंद्र सिंह तथा मुन्नी सिंह उनके दरवाजे पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया. बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र सोनू कुमार के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी घायल हो गए.

दूसरे पक्ष का आरोप:

वहीं दूसरे पक्ष के मुन्नी सिंह ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि शेषमुनि सिंह, सोनू सिंह, कमलेश सिंह, पुतूला कुमारी, खुशबू कुमारी और देवंता देवी सहित अन्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और मारपीट करने लगे. इस हमले में उनका तथा बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र रामफल सिंह का सिर फट गया.

थानाध्यक्ष का बयान: चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामफल सिंह को गिरफ्तार कर चिकित्सीय जांच के बाद न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है. अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन