उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिरसी के सहायक शिक्षक निलंबित, प्रपत्र क गठित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jul 2024 8:43 PM

विज्ञापन

चैनपुर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिरसी के सहायक शिक्षक राकेश कुमार को कार्य में शिथिलता व कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में प्रखंड नियोजन इकाई द्वारा निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

भभुआ नगर. चैनपुर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिरसी के सहायक शिक्षक राकेश कुमार को कार्य में शिथिलता व कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में प्रखंड नियोजन इकाई द्वारा निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उक्त शिक्षक को कार्य करने के लिए प्रखंड निर्वाचन कार्यालय चैनपुर आवंटित किया गया है. साथ ही आदेश दिया गया है कि 24 घंटे के अंदर प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में योगदान करना सुनिश्चित करेंगे. गौरतलब है कि बुधवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार व जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिरसी का औचक निरीक्षण किया गया था, जहां निरीक्षण के दौरान सरकार का प्राइम प्रोजेक्ट मध्याह्न भोजन में बच्चों को खिचड़ी चोखा दिया गया था, जो काफी घटिया किस्म की पाया गया था. यानी खिचड़ी चोखा की गुणवत्ता काफी खराब मिला था. वहीं, वर्ग कक्ष सात में सामाजिक विज्ञान की घंटी रहने के दौरान छात्र खाली बैठे थे व विद्यालय के सहायक शिक्षक जांच के दौरान विद्यालय में कहीं भी नही मिले व संपर्क करने पर अन्य जगह मिले थे. साथ ही सहायक शिक्षक राकेश कुमार को लेकर छात्र छात्राओं द्वारा शिकायत भी की गयी थी कि घर लोकल रहने के कारण आये दिन विद्यालय में हाजिरी लगाकर चले जाते हैं, इस पर डीएम द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड नियोजन इकाई चैनपुर को प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक को निलंबित करने का आदेश दिया गया था, जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए प्रखंड योजना इकाई चैनपुर को पत्र लिखा था. इधर, लिखे गये पत्र के आलोक में चैनपुर प्रखंड नियोजन इकाई द्वारा संबंधित शिक्षक राकेश कुमार को निलंबित करने का आदेश सर्वसम्मति से जारी कर दिया गया है. = शिक्षक पर कार्रवाई के लिए डीइओ ने बीडीओ को लिखा था पत्र इधर, डीएम के विद्यालय जांच के दौरान मामला प्रकाश में आया था कि शिक्षक राकेश कुमार सिंह विद्यालय में केवल हाजिरी लगाने के लिए आते हैं और हाजिरी लगाने के बाद शिक्षक का घर लोकल रहने के कारण घर चले जाते हैं. इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त शिक्षक पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था. इधर, डीएम के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक राकेश कुमार सिंह को निलंबित करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर को पत्र लिखा था. वरीय अधिकारी के पत्र के आलोक में प्रखंड नियोजन इकाई ने सहायक शिक्षक राकेश कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन