उच्च विद्यालय देवरी में वार्षिकोत्सव का आयोजन

प्रखंड अंतर्गत डाॅ भीम राव आंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय देवरी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया.
अधौरा. प्रखंड अंतर्गत डाॅ भीम राव आंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय देवरी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुमन गौरव व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी रत्नेश कुमार मौजूद रहे. इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार ने की. वार्षिकोत्सव व सरस्वती पूजा के अवसर पर छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी, जिनमें सभी प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया. छात्र रविकुमार, अक्षय कुमार, धीरज कुमार, वीरेंद्र, उरांव, किशन कुमार, जिला जित सिंह, उमेश उरांव मेडल पाकर काफी उत्साहित हुए. इस दौरान कार्यक्रम में सभी शिक्षक, अभिभावक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




