ePaper

Kaimur News : सरैया गांव के गायब दोनों बच्चों के नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश

Updated at : 25 Apr 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : सरैया गांव के गायब दोनों बच्चों के नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश

दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरैया गांव से गायब दो बच्चों के डेढ़ माह बाद भी नहीं मिलने से पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों में भारी आक्रोश है.

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरैया गांव से गायब दो बच्चों के डेढ़ माह बाद भी नहीं मिलने से पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों में भारी आक्रोश है. दो बच्चों के गायब हो जाने से आसपास के गांव के लोगों में भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी दहशत का माहौल बना हुआ है. यह मामला चौक चौराहों पर हर दिन चर्चा का विषय बना हुआ है. लेकिन अभी तक पुलिस दोनों बच्चों को ढूंढ़ निकालने में नाकाम साबित हो रही है. पुलिस की विफलता पर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करना शुरु कर दिये हैं. लोगों का मानना है कि बच्चा चोर गिरोह के सदस्य क्षेत्र में सक्रिय हो गये हैं. डेढ़ माह पहले आठ मार्च 2025 को दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी गिरजा मल्लाह का पुत्र अजीत कुमार सात वर्ष गायब हो गया था, जिसका सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है. इसी बीच 13 अप्रैल को कर्मनाशा बाजार से सरैयां गांव निवासी विक्की यादव के 18 माह का पुत्र आरएन यादव को बच्चा चोर गिरोह के सदस्य ले भागे. एक ही गांव में दूसरी घटना घट जाने से आसपास के गांव के लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर दहशत में है. कोई भी व्यक्ति अपने बच्चों को घर से बाहर निकलते समय काफी निगरानी कर रहे हैं. जब तक इन दोनों घटनाओं का पुलिस द्वारा पर्दाफाश नहीं कर दिया जाता है, तब तक लोगों में दहशत का माहौल बना रहेगा. दरअसल, दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी विक्की यादव की पत्नी अपने 18 महीने के बच्चे आरएन यादव के साथ सामान खरीदने व गैस चूल्हा बनवाने कर्मनाशा बाजार आयी थी. कर्मनाशा बाजार में महिला गैस चूल्हा बनवा रही थी, तभी बाइक सवार एक युवक महिला के पास आया और कहा कि दीदी चला पानी पी ला. लेकिन महिला बोली कि मैं पानी नहीं पिऊगी. इस बीच महिला का बच्चा आरएन यादव रो रहा था, जिसे बच्चा चोर गिरोह का सदस्य अपने गोद में ले लिया. जैसे ही महिला गैस चूल्हा बनवायी का पैसा दुकानदार को देने लगी. बच्चा चोर गिरोह का सदस्य बच्चे को लेकर भाग निकला. बच्चा को यहां नहीं होने से उसके होश उड़ गये और महिला रोने बिलखने लगी. सूचना पर दुर्गावती पुलिस पहुंची व कर्मनाशा बाजार स्थित दक्षिणी लेने में लगे सीसीटीवी खंगालने लगी. लेकिन बच्चा चोर गिरोह के सदस्य सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिख सका. इस घटना को लेकर लोगों में काफी दहशत का माहौल बन गया है. हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस काफी गंभीर है. क्षेत्रीय लोगों ने डीएम व एसपी से गायब बच्चों को जल्द से जल्द ढूंढ़ निकालने की मांग की है, नहीं तो लोग बड़े आंदोलन करने को भी विवश होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन