कैमूर: रामपुर पैक्स चुनाव: अध्यक्ष पद पर अजय चौबे और सुधाकर मिश्रा में सीधा मुकाबला

Updated:
विज्ञापन
अध्यक्ष को सिम्बल देती निर्वाचन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

अध्यक्ष को सिम्बल देती निर्वाचन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

कैमूर की बेलांव पंचायत में पैक्स समिति चुनाव के लिए नाम वापसी प्रक्रिया पूरी हो गई है. अध्यक्ष पद के लिए अब अजय चौबे और सुधाकर मिश्रा के बीच सीधा मुकाबला होगा. 1 अगस्त को होगा मतदान.

विज्ञापन

Kaimur News : अमांव पंचायत पैक्स समिति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को बेलांव पंचायत सरकार भवन में नाम वापसी और चुनाव चिन्ह वितरण की प्रक्रिया संपन्न हुई. नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर अब अजय चौबे और सुधाकर मिश्रा के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है.

तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन

निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ अनु कुमारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. नाम वापसी के दौरान विजय बहादुर चौबे, प्रभाकर मिश्रा और सत्येंद्र सिंह ने अपने नाम वापस ले लिए. इसके बाद अजय चौबे और सुधाकर मिश्रा चुनाव मैदान में रह गए हैं.

दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

सदस्य पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में अनुसूचित जाति वर्ग के हरिकिशुन राम और सामान्य वर्ग के लालजी दुबे का नामांकन रद्द कर दिया गया. सीओ अनु कुमारी ने बताया कि दोनों अलग-अलग श्रेणी से चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन एक-दूसरे के प्रस्तावक बने थे, जो निर्वाचन नियमों के विरुद्ध है. इसी कारण दोनों के नामांकन रद्द किए गए.

महिला पिछड़ा वर्ग से उमरावती देवी निर्विरोध निर्वाचित

सदस्य पद के लिए कुल 23 नामांकन दाखिल हुए थे. दो नामांकन रद्द होने के बाद 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. महिला पिछड़ा वर्ग से उमरावती देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई हैं.

प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह

नाम वापसी के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय चौबे को "मोतियों की माला" तथा सुधाकर मिश्रा को "ब्लैकबोर्ड" चुनाव चिन्ह दिया गया. सदस्य पद के प्रत्याशियों को भी उनकी श्रेणी के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए.

एक अगस्त को होगा मतदान

सीओ अनु कुमारी ने बताया कि पैक्स चुनाव का मतदान 1 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा. मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा समेत सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.


विज्ञापन
Raju Kumar

लेखक के बारे में

By Raju Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन