कैमूर में जीटी रोड पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन बने खतरा, कुल्हड़िया मोड़ पर एक सप्ताह से खड़ा वाहन नहीं हटा

Updated:
विज्ञापन

फोटो.5. रोड अब तक खङे दुर्घटना ग्रस्त वाहन | Prabhat Khabar Network

दुर्गावती के कुल्हड़िया मोड़ पर एक सप्ताह से खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन से इन्हें हटाने की मांग की गई है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया मोड़ के समीप सड़क किनारे करीब एक सप्ताह से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक खड़ा है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अब तक नहीं हटाये जाने से यहां हादसे का खतरा बना हुआ है. मोड़ पर टर्निंग प्वाइंट होने के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रक वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से वाहन को तत्काल हटाने की मांग की है.

व्यस्त जीटी रोड पर खड़ा ट्रक बना खतरा

कुल्हड़िया मोड़ से होकर दिन-रात बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. व्यस्त जीटी रोड पर सड़क किनारे खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक विशेषकर रात के समय बड़ा खतरा पैदा कर रहा है. तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक खड़ा ट्रक दिखाई देने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है. मोड़ होने के कारण वाहन चालकों को सामने खड़े ट्रक का पता भी अचानक चलता है.

एक सप्ताह पहले दुर्घटना के बाद से नहीं हटा ट्रक

बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पहले कुल्हड़िया मोड़ के पास एक वाहन से टकराने के बाद ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसके बाद से ट्रक उसी स्थान पर सड़क किनारे खड़ा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हादसे के बाद ही सड़क से हटाया जाना चाहिए था, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बावजूद इसे हटाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

चिपली गांव के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार भी सड़क किनारे

वहीं, 15 अगस्त को चिपली गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने तीर्थयात्रियों से भरी कार ट्रक से टकरा गयी थी. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे. हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार भी अब तक घटनास्थल के पास सड़क किनारे पड़ी हुई है.

स्थानीय लोगों ने एनएचएआई से तत्काल कार्रवाई की मांग की

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के लंबे समय तक सड़क किनारे पड़े रहने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है. लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तत्काल हटाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है.

लोगों का कहना है कि लगातार हादसों के बावजूद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को समय पर नहीं हटाया जाना गंभीर लापरवाही है. यदि प्रशासन और एनएचएआई ने तत्काल ध्यान नहीं दिया तो सड़क किनारे खड़े ये वाहन किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन