कैमूर में आज: आज का मौसम, ओपीडी डॉक्टर और आज का दर्शन—जानें पूरा अपडेट एक साथ

Updated:
विज्ञापन
kaimur weather

सांकेतिक तस्वीर

Kaimur News: जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, इमरजेंसी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

विज्ञापन

Kaimur News: कैमुर में पिछले दो सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर एकबारगी थमने के बाद अब गर्मी एक बार फिर से चरम पर पहुचने लगी है.आज सोमवार को भी गर्मी बढ़ेगी और पारा 43 डिग्री तक जा सकती है.आज दिन ढलने के साथ धूप तेज हो जायेगी और दिन में तेज गर्मी के साथ उमस बढ़ने की संभावना है.इधर मौसम विभाग के अनुसार आज से नयूनतम तापमान में भी बढ़त होगी.हालांकि पश्चिमी हवा चलने और आर्दता 69 प्रतिशत से अधिक रहने से उमस बरकरार रहेगी.सोमवार को तापमान की संभावित स्थिति-अधिकतम तापमान- लगभग 41–43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान-27–29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.सोमवार को सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं जबकि हवाएं हल्की से मध्यम और हवा की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घन्टा पश्चिम से पूरब की ओर रहेगी.लेकिन इन सबके बावजूद गर्मी और धूप व हीट वेब से लोगों को राहत नही मिलनेवाली है.

सुबह की आरती के साथ शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी की हुई आराधना, जुटे रहे श्रद्धालु


बिहार में कैमूर जिला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी समृद्ध है.यहां कई प्रसिद्ध देवी-देवताओं के मंदिर हैं.जिसमें प्रमुख रूप से आदि शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर है जहां ग्रीष्म ऋतु में सुबह 6 बजे आरती होती है. मंदिर के मुख्य पुजारी उमेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे मंदिर खुलने के बाद साफ-सफाई करायी गयी. इसके बाद 6.30 बजे घण्टे-घड़ियाल व आरती के साथ माता का भोग लगाया गया व आराधना की गयी. इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु आरती में उपस्थित रहे. सोमवार को मंदिर में स्थापित शिवलिंग की भी पूजा और आरती हुई.शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर में तांडुलम मंदिर का मुख्य प्रसाद है.

मुख्य पुजारी के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में सुबह 6.30 बजे आरती के बाद अपराह्न 11.30 बजे और संध्या 6.30 बजे आरती होती है जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु जुटते है.माता मुंडेश्वरी मंदिर धार्मिक न्यास के सचिव गोपाल जी प्रसाद ने बताया कि ऋतुओं के अनुसार मंदिर में पूजा और आरती का समय तय किया जाता है. भगवानपुर के पवरा पहाड़ी पर स्थित माता का मंदिर अति प्राचीन और सुविख्यात है. हर साल शारदीय और चैत्र नवरात्र में यहां लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिये माता मुंडेश्वरी के मंदिर में आते है.

भभुआ सदर अस्पताल ओपीडी

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक-
जेनरल फिजिशियन- डॉ अभिलाष चंद्रा
ऑर्थोपेडिक सर्जन- डॉ सीतेश कुमार
आयुष चिकित्सक- डॉ सुशील कुमार झा
चर्म रोग विशेषज्ञ- डॉ संतोष कुमार सिंह
दंत रोग विशेषज्ञ- डॉ अविनाश बहादुर
जेनरल सर्जन- डॉ धनन्जय कुमार सिन्हा
ऑर्थोपेडिक सर्जन- डॉ अमरेश कुमार
स्त्री रोग विशेषज्ञ- डॉ मधु यादव
स्त्री रोग विशेषज्ञ- डॉ अदिति सुकन्या

Also Read: हाई वोल्टेज करंट से झुलसे दो मजदूर, इलाके में हड़कंप

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन