ePaper

दो दिन पहले तीसरे पति की सड़क दुर्घटना में मौत से टूटी महिला, फंदा लगाकर दी जान

Updated at : 21 Feb 2026 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिन पहले तीसरे पति की सड़क दुर्घटना में मौत से टूटी महिला, फंदा लगाकर दी जान

अधौरा थाना क्षेत्र के खामकला गांव का मामला, पुलिस ने शव लाया सदर अस्पताल

विज्ञापन

= मृत महिला ने तीसरे मर्द से की थी शादी, पहले भी दो पति की हो चुकी थी मौत = अधौरा थाना क्षेत्र के खामकला गांव का मामला, पुलिस ने शव लाया सदर अस्पताल नौ माह का बच्चा हुआ अनाथ, तीन पतियों की मौत ने छीनी जीने की उम्मीद 18 फरवरी को सड़क हादसे में हुई थी तीसरे पति की मौत भभुआ सदर. जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के खामकला गांव में दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में पति के असामयिक मौत से दुखी एक महिला ने पेड़ से लटक कर जान दे दी. मृत महिला का नौ माह का एक बच्चा भी है. महिला की इसके पूर्व भी दो शादियां हो चुकी थी, लेकिन दोनों पतियों की मौत के बाद महिला ने खामकला गांव के ही तीसरे व्यक्ति हीरालाल सिंह के साथ शादी की थी. लेकिन, 18 फरवरी को उसकी भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. तीसरे पति की भी मौत और ससुराल के लोगों के तानों और पति की मौत से दुखित महिला ने पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी. मृत महिला खामकला गांव निवासी स्व हीरालाल सिंह की 32 वर्षीय पत्नी हेवंती देवी बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, महिला के पति हीरालाल सिंह की दो दिन पहले 18 फरवरी को बाइक से उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज थानाक्षेत्र के खलियारी बाजार से गांव लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. पति की मौत से पत्नी हेवंती देवी काफी दुखी रहती थी. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह दोनों बच्चों को घर में छोड़कर शौच करने जाने का कहते हुए बाहर निकली थी, लेकिन काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटी, तो घरवाले उसे ढूंढ़ने निकले. इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी कि महिला का शव गांव के उत्तर सगतिया जंगल में स्थित महुआ के पेड़ से लटका हुआ है. इसके बाद घटनास्थल पर परिजन पहुंचे और घटना की सूचना अधौरा थाना को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पेड़ से उतार पंचनामा किया और फिर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. सदर अस्पताल में शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. = 18 फरवरी को खलियारी बाजार से लौटने के दौरान हुई थी पति की मौत मृत महिला के संबंध में बताया जाता है कि उसकी दो शादियां पूर्व में हुई थी. महिला ने खामकला गांव के ही रहनेवाले दशरथ सिंह खरवार के बड़े बेटे से शादी रचायी थी, लेकिन उसकी मृत्यु हो गयी, तो ससुराल वालों ने कम उम्र को देखते हुए उसकी शादी उसके देवर से कर दी थी. लेकिन, कुछ दिन बाद उसकी भी मृत्यु हो गयी, तो महिला की तीसरी शादी शिवचरण सिंह खरवार के बेटे हीरालाल सिंह खरवार से हुई. लेकिन, विडंबना ही थी कि महिला के तीसरे पति हीरालाल की भी 18 फरवरी को यूपी के खलियारी बाजार से बाइक से लौटने के दौरान सामने से आ रही बाइक से टकरा गयी. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के क्रम में उसकी भी मृत्यु हो गयी. तीसरे पति के भी असामयिक मौत पर गांव वाले और ससुराल के लोग महिला को अशुभ मानते हुए ताना मारा करते थे, जिससे महिला काफी दुखी रह रही थी. = शौच के बहाने घर से निकली और पेड़ से लटक कर दे दी जान घटना के संबंध में मृतका के ससुर शिवचरण सिंह ने बताया कि उसकी बहू शुक्रवार सुबह नौ बजे घरवालों को अपने नौ माह का बच्चा सौंप दी और शौच के लिए जंगल की ओर जाने का बोली. इसके बाद वह शौच के लिए जंगल की ओर चली गयी. लेकिन वह काफी देर बाद भी जब घर नहीं लौटी, तो वह लोग उसे ढूंढ़ने निकले. इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उसकी बहू ने गांव के उत्तर स्थित सगतिया के जंगल में महुआ के पेड़ में फंदा लगा ली है. उसके बाद वह लोग दौड़े भागे सगतिया जंगल में पहुंचे, तो वह महुआ के पेड़ में फंदा पर लटकती मिली. = पुलिस कर रही महिला की मौत मामले की जांच महिला की हुई मौत पर अधौरा थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा करते हुए सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस मौत के हर पहलू की जांच कर रही है. साथ ही बताया गया कि परिजनों द्वारा भी फिलहाल कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन