सर्विस सड़क पर उड़ रही धूल से राहगीर परेशान

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 21 Feb 2026 4:50 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय की सर्विस सड़क पर उड़ रही धूल से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

विज्ञापन

-सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया है नाले से निकला कचरा कुदरा. प्रखंड मुख्यालय की सर्विस सड़क पर उड़ रही धूल से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. धूल उड़ कर सड़क के किनारे स्थित घरों के खाने-पीने की सामग्री पर बैठ जा रहा है, जिससे लोग बीमारी के भी शिकार हो रहे हैं. दरअसल, सर्विस सड़क के किनारे घरों के नाली का पानी निकलने के लिए कच्चा नाला बना है, जो खुला है. नाले की सफाई के दौरान निकले कचरे को सड़क के किनारे ही रख दिया गया है. तेज धूप के कारण कचरा सूख गया है और वाहनों के आने-जाने से धूल बनकर उड़ने लगा है. इससे सर्विस सड़क के किनारे के दुकानदारों को भी काफी परेशानी हो रही है. वाहनों के आने जाने के दौरान उड़ रही धूल दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर दिनभर धूल उड़ने से बाइक चालकों के आंखों में पड़ जाता है, जिससे बाइक चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. वहीं, सड़क से चलने वाले राहगीर भी परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने सड़क से शीघ्र कचरा हटाये जाने की मांग की है. साथ ही परेशानी को देखते हुए सर्विस सड़क पर पानी छिड़काव की भी मांग की गयी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन