ट्रैक्टर व बोलेरो की टक्कर में चालक को आयीं चोटें

Updated:
विज्ञापन

यूपी से बरात लेकर बोलेरो चालक जा रहा था मोहनिया के रूपपुर चांद : हाटा-महदाइच सड़क पर भेलाडीह व दीवाने गांव के बीच एक बोलेरो व ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बोलेरो चालक बुरी तरह से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात एक ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश की ओर […]

विज्ञापन

यूपी से बरात लेकर बोलेरो चालक जा रहा था मोहनिया के रूपपुर

चांद : हाटा-महदाइच सड़क पर भेलाडीह व दीवाने गांव के बीच एक बोलेरो व ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बोलेरो चालक बुरी तरह से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात एक ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था, उत्तर प्रदेश की ओर से बोलेरो बरात लेकर मोहनिया के रुपपुर जा रहा था. भेलाडीह गांव के पास दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गयी, जिससे ट्रैक्टर की ट्रॉली से बोलेरो का अगला हिस्सा काफी कुचल गया और बोलेरो चालक बुरी तरह से घायल हो गया.
चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा. ट्रैक्टर के धक्के से घायल बोलेरो चालक को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज किया गया. बोलेरो में सवार बरात वाले बाल-बाल बच गये. बोलेरो की मरम्मत करा कर बरात को अपने गंतव्य को भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन