चुनाव आयोग ने जारी किये चिह्न
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया(शहर) : नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगरमी तेज हो गयी है. चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण रोस्टर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नगर पंचायत चुनाव के पार्षद पदों के लिए आयोग ने चिह्न भी जारी कर दिया है. संभावित उम्मीदवार अभी से ही घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने में लगे […]
विज्ञापन
मोहनिया(शहर) : नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगरमी तेज हो गयी है. चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण रोस्टर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नगर पंचायत चुनाव के पार्षद पदों के लिए आयोग ने चिह्न भी जारी कर दिया है. संभावित उम्मीदवार अभी से ही घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने में लगे हैं. चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी जोरों पर चल रही है. अनुमंडल प्रशासन ने कोषांग का गठन कर दिया है.
नाम के प्रथम अक्षर के अनुसार तैयार की जायेगी सूची : नगर पंचायत चुनाव को लेकर आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रत्याशी के नाम वापस के तुरंत बाद नगरपालिका के वार्ड पार्षद के लिए लड़नेवाले वार्ड पार्षदों की सूची पपत्र देवनागरी लिपि के प्रथम अक्षर के वर्णनुसार में तैयार किये जायेंगे. निर्वाची पदाधिकारी निर्धारित निर्वाचन प्रतीकों में से प्रपत्र में अंकित अभ्यर्थियों के नाम के क्रमांक के अनुसार चुनाव चिन्ह का आवंटन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










