अखलासपुर में दंपती पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : शहर से नजदीक अखलासपुर गांव में मकान के आगे छज्जा निकालने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा एक दंपती पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया. साथ ही, लाठी-डंडे से पिटाई कर जख्मी कर दिया गया. इस दौरान महिला के विरोध पर उसके साथ छेड़खानी करते हुए बेपरदा कर […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : शहर से नजदीक अखलासपुर गांव में मकान के आगे छज्जा निकालने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा एक दंपती पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया. साथ ही, लाठी-डंडे से पिटाई कर जख्मी कर दिया गया. इस दौरान महिला के विरोध पर उसके साथ छेड़खानी करते हुए बेपरदा कर दिया गया. जख्मी दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पीड़ित महिला ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दिये आवेदन में बताया है कि उसका घर अखलासपुर स्टेट बैंक के ठीक सामने है. सोमवार की शाम 5:30 बजे घर के बाहर छज्जा निकालने को लेकर उसके पति के साथ गांव के सेवक सिंह से कहासुनी हो गयी. इस दौरान सेवक सिंह उसके पति के साथ गाली गलौज करते हुए अपने हाथ में लिये फरसा से वार कर दिया. इसमें उसके पति के सिर में काफी गंभीर चोटें आयी और खून बहने लगा. पति को बचाने गयी तो सेवक सिंह के अलावे गौरव सिंह व नेपाली सिंह ने लाठी-डंडे से पिटाई की. इस दौरान नेपाली सिंह द्वारा गलत नियत से छेड़छाड़ किया गया. इस मामले में महिला ने नगर थाना प्रभारी से आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगायी है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन