19832 मतदाता करेंगे 16 वार्डों के पार्षदों का चुनाव

Updated:
विज्ञापन

अपडेट. नगर पंचायत की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन मोहनिया शहर : नगर पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय नगर पंचायत का अंतिम मतदाता सूची शनिवार की देर शाम जारी किया गया. इसे अनुमंडल कार्यालय मोहनिया में प्रभारी एसडीओ ने मतदाता सूची को जारी किया. बिहार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 25 मार्च यानी शनिवार को मतदाता […]

विज्ञापन

अपडेट. नगर पंचायत की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

मोहनिया शहर : नगर पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय नगर पंचायत का अंतिम मतदाता सूची शनिवार की देर शाम जारी किया गया. इसे अनुमंडल कार्यालय मोहनिया में प्रभारी एसडीओ ने मतदाता सूची को जारी किया. बिहार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 25 मार्च यानी शनिवार को मतदाता सूची को जारी करना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण शनिवार को देर शाम में को किया गया
स्थानीय नगर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है, जिसमें भावी प्रत्याशी अपना क्षेत्र पहले से ही तलासने में लगे हैं. इतना ही नहीं क्षेत्र की तलाश कर भावी प्रत्याशी नगर के अपने वार्ड क्षेत्र में बैनर पोस्टर लगा दिये हैं, ताकि चुनाव की घोषणा से पहले प्रचार-प्रसार शुरू हो जाये. जानकारी के अनुसार, मई में नगर पंचायत का चुनाव होगा. इसमें 14 मई को नगर पंचायत का चुनाव तिथि तय होने की संभावना है. पांच अप्रैल को अधिसूचना जारी हो सकती है. इस बार नगर पंचायत के चुनाव में पहली बार इवीएम मशीन का उपयोग होगा. गौरतलब है कि मोहनिया नगर पंचायत में 16 वार्ड है.
इस बार 500 नये मतदाता: मोहनिया नगर पंचायत के चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची जारी हो गया है, जिसमें कुल 16 वार्ड में 19832 मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे. इसमें कुल 9284 महिला मतदाता हैं, तो 10547 पुरुष मतदाता व एक तृतीय लिंग शामिल है. जानकारी के अनुसार, इस बार सभी वार्ड में पहले के अपेक्षा 20 से 30 मतदाता बढ़े हैं, जिसमें करीब इस बार 500 मतदाता नये बनाये गये हैं.
वार्ड चार में केवल एक है तीसरा लिंग: मोहनिया में कुल 16 वार्ड हैं, जिसमें मोहनिया नगर पंचायत के मतदाता सूची में पहली बार वार्ड चार में इस नगर चुनाव में तृतीय लिंग का मतदाता सूची में नाम जुड़ा है. वार्ड में कुल 1111 मतदाता हैं, जिसमें 505 महिला, 605 पुरुष व एक तीसरा लिंग शामिल है.
मोहनिया में 9284 महिला, तो 10547 पुरुष मतदाता
वार्ड पुरुष महिला कुल
1 442 390 832
2 371 344 715
3 1036 890 1926
4 605 505 1111
5 360 32 683
6 191 193 384
7 1774 1576 3350
8 346 294 640
9 658 596 1254
10 866 753 1619
11 1133 982 2115
12 840 753 1593
13 311 273 584
14 272 230 502
15 481 413 894
16 861 769 1630
कुल 10547 9284 19832
सॉफ्टवेयर में खराबी आने के कारण शनिवार की देर शाम हुआ प्रकाशन
मई में होगा नगर पंचायत का चुनाव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन