नदोखर से मोहनिया में 132 केवी बिजली सप्लाइ आज होगी शुरू
मोहनिया (शहर) : अब मोहनियावासियों के साथ-साथ भभुआ व चैनपुर के लोगों को बिजली की कमी नहीं होगी. सोमवार को सीधे नदोखर ग्रिड से मोहनिया पावर ग्रिड को 132 केवी बिजली मिलेगी. इसकी जानकारी देते हुए पावर ग्रिड, नदोखर के एसडीओ अभिषेक गौरव व इसीआइ कंपनी के अधिकारी निर्भय कुमार ने बताया कि पुसौली स्थित […]
मोहनिया (शहर) : अब मोहनियावासियों के साथ-साथ भभुआ व चैनपुर के लोगों को बिजली की कमी नहीं होगी. सोमवार को सीधे नदोखर ग्रिड से मोहनिया पावर ग्रिड को 132 केवी बिजली मिलेगी. इसकी जानकारी देते हुए पावर ग्रिड, नदोखर के एसडीओ अभिषेक गौरव व इसीआइ कंपनी के अधिकारी निर्भय कुमार ने बताया कि पुसौली स्थित नदोखर पावर ग्रिड से सीधे अब मोहनिया पावर ग्रिड के लिए 132 केवी सप्लाइ की शुरुआत सोमवार को 10 बजे से किया जायेगा.
इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. नदोखर से मोहनिया पावरग्रिड जुड़ जाने से बिजली की कमी व लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो जायेगी. साथ ही बताया कि बिजली की सप्लाइ चालू होने के समय सोमवार को डेहरी से अधीक्षण अभियंता, विद्युत कार्यपालक अभियंता के साथ मोहनिया सीओ व थानाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










