मां की हत्या के बाद संदेश ने की थी अपने ही पांच परिजनों की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बरामद नर कंकाल को डीएनए के लिए भेजा जायेगा एफएसएल भभुआ कार्यालय : कैमूर जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत कसेर गांव निवासी टीपीसी का जोनल कमांडर अनिल कुशवाहा उर्फ संदेश लेवी वसूलने के लिए जहां एक तरफ हत्या व नक्सली घटना को अंजाम दे रहा था, तो दूसरी तरफ वह जमीन विवाद को लेकर अपने […]
विज्ञापन
बरामद नर कंकाल को डीएनए के लिए भेजा जायेगा एफएसएल
भभुआ कार्यालय : कैमूर जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत कसेर गांव निवासी टीपीसी का जोनल कमांडर अनिल कुशवाहा उर्फ संदेश लेवी वसूलने के लिए जहां एक तरफ हत्या व नक्सली घटना को अंजाम दे रहा था, तो दूसरी तरफ वह जमीन विवाद को लेकर अपने ही परीवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. दरअसल 2003 में संदेश की मां पाना देवी की हत्या कर दी गयी थी. उक्त मामले में संदेश अपने सौतेले व चचेरे भाई के परिवार को ही इसके लिए दोषी मानता था. साथ ही, उसके हिस्से की सारी जमीन को भी उसके चचेरे व सौतेले भाई द्वारा बेच दिया गया था. मां की हत्या व जमीन बेचने से आक्रोशित संदेश ने अपने परिवार के लोगों से ही इसका बदला लेने के लिए हथियार उठा लिया.
नक्सली संगठन एमसीसी का दामन थाम लिया. सबसे पहले उसने 2009 में अपने सौतेले भाई बदन सिंह व उसके बेटे बिशंभर सिंह की चेनारी के केनार गांव में हत्या कर दी. इसके बाद 2011 में उसके हिस्से की जमीन हड़पने के अरोपी चचेरे भाई देव शरण के पुत्र रोशन की उसने हत्या कर दी. अपने परीवार के उक्त तीन लोगों की हत्या के बाद 2012 में जब वह एमसीसी का एरीया कमांडर था, तो पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. 2015 में जब वह जेल से बाहर निकला तो उसने एक बार फिर नक्सली संगठन टीपीसी का दमन थाम लिया और इस बीच एक तरफ जहां वह लेवी के लिए नक्सली घटना को अंजाम दिया, तो दूसरी तरफ 14 जुलाई 2016 को अपने परिवार के दो और सदस्य चचेरे भाई देवशरण व पत्नी जिंसा देवी की अपहरण कर हत्या कर दी. इस तरह से संदेश अब तक अपने परिवार के ही पांच लोगों की हत्या करने के मामले में आरोपित है.
गिरफ्तार नक्सलियों की स्पीडी ट्रायल के तहत होगी सुनवाई
एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस चैन की सांस लेनेवाली नहीं है जब तक की इनके द्वारा किये गये गंभीर अपराध की सजा न मिल जाये. इसके लिए गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सभी मामलों की स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई करायी जायेगी. इसके लिए नक्सली लाल जी पासी के निशानदेही पर मिले देवशरण व उनकी पत्नी जिन्सा देवी के शव के कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए एफएसएल को भेजा जा रहा है. उक्त मामले में पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










