मशाल जुलूस के साथ शिक्षकों ने जताया रोष

Updated:
विज्ञापन

भभुआ : कैमूर जिला नियोजित शिक्षक महासंघ टीइटी-एसटीइटी सहित सभी नियोजित शिक्षकों के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के पटेल चौक से एकता चौक तक मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया. शिक्षकों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आलोक में समान काम समान वेतन, समान सेवा शर्त, समान पद की मांग के साथ-साथ पटना […]

विज्ञापन
भभुआ : कैमूर जिला नियोजित शिक्षक महासंघ टीइटी-एसटीइटी सहित सभी नियोजित शिक्षकों के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के पटेल चौक से एकता चौक तक मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया.
शिक्षकों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आलोक में समान काम समान वेतन, समान सेवा शर्त, समान पद की मांग के साथ-साथ पटना में हुए लाठी चार्ज के खिलाफ व सभी अप्रशिक्षितों को एकमुश्त प्रशिक्षण की व्यवस्था, प्रशिक्षित शिक्षकों के ग्रेड पे की दो वर्ष की बाध्यता समाप्त करने आदि मांगों के लिए मशाल जूलुस निकाला. वक्ताओं ने कहा कि सरकार जल्द ही हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो राज्य के सभी संघ एक मंच पर आकर 2015 की भांति पुन: विद्यालयों में तालाबंदी करने का लिए बाध्य होंगे. मशाल जुलूस की अध्यक्षता प्रवीण कुमार ने की. मसाल जुलूस में शेष मुनी सिंह, रामप्रकाश, सत्यप्रकाश तिवारी, रामअवध सिंह, मनीष पांडेय, कौशल कुमार, आनंद प्रकाश मुन्ना प्रसाद, ब्रजकिशोर राम इत्यादि शामिल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन