भूमि विवाद में चलीं गोलियां, आठ जख्मी

Updated:
विज्ञापन

ओबरा : खुदवां थाना क्षेत्र के लासड़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गये. पहले तो जम कर लाठी-डंडे चले फिर दोनों ओर से फायरिंग हुई. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया़ इस घटना में आठ लोग जख्मी हो गये है़ दो की हालत गंभीर है़ […]

विज्ञापन

ओबरा : खुदवां थाना क्षेत्र के लासड़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गये. पहले तो जम कर लाठी-डंडे चले फिर दोनों ओर से फायरिंग हुई. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया़ इस घटना में आठ लोग जख्मी हो गये है़ दो की हालत गंभीर है़ उन्हें पीएचसी ओबरा के चिकित्सकों ने बड़ा अस्पताल रेफर किया है. दाउदनगर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि जिस भूमि को लेकर दो मारपीट हुई है उस पर जाने से दोनों पक्षों को राेका गया है़ दोनों ही पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. लासड़ा गांव में सुरेश यादव व रामनरेश के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

मामला अनुमंडल न्यायालय तक पहुंचा. कुछ दिन पहले रामनरेश के पक्ष में फैसला आया,लेकिन दूसरे पक्ष के लोग इसे मानने को तैयार नहीं थे. शनिवार की सुबह रामनरेश कृषि कार्य के लिए उक्त जमीन पर पहुंचा, तो सुरेश यादव व उनका परिवार भी वहां आ धमका़ सुरेश यादव,पवन कुमार,अखिलेश सिंह, इंद्रदेव सिंह, ब्रजेश कुमार,दीनानाथ यादव जख्मी हुए हैं. फायरिंग की पुष्टि प्रशासनिक पदाधिकारी नहीं कर रहे हैं. ग्रामीण फायरिंग की बात स्वीकारते हैं. सूचना पाकर एसडीओ राकेश कुमार,डीएसपी संजय कुमार,सीओ तारा प्रकाश, थानाध्यक्ष मनोज राम दल बल के साथ पहुंचे थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन