डस्टबीन खाली, जहां-तहां कूड़े का अंबार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ : साफ-सफाई किसे पसंद नहीं होती. लोग साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार भी स्वच्छता को लेकर गंभीर हैं, लेकिन ऐसी गंभीरता आम लोगों में नहीं दिख रही है. लोग अपने घर तो साफ रखते हैं, लेकिन शहर को साफ रखना अपना दायित्व नहीं समझते और डस्टबीन […]
विज्ञापन
भभुआ : साफ-सफाई किसे पसंद नहीं होती. लोग साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार भी स्वच्छता को लेकर गंभीर हैं, लेकिन ऐसी गंभीरता आम लोगों में नहीं दिख रही है. लोग अपने घर तो साफ रखते हैं, लेकिन शहर को साफ रखना अपना दायित्व नहीं समझते और डस्टबीन होने के बावजूद यहां-वहां कचरा फेंक रहे हैं. अधिकांश शहरवासी अपने घरों से निकलने वाला कूड़ा डस्टबीन में डालने की जगह सड़क किनारे डाल देते हैं.
नगर पर्षद की ओर से लगाये गये हैं डस्टबीन : नगर पर्षद ने भभुआ को ग्रीन सिटी बनाने के लिए जगह-जगह डस्टबीन लगा रखा है लेकिन लोग डस्टबीन का इस्तेमाल नहीं करते. शहर के एकता चौक, जेपी चौक, पटेल चौक, कचहरी रोड सहित सभी प्रमुख स्थानों पर डस्टबीन रखे गये हैं, लेकिन शहरवासियों द्वारा शायद ही इनका उपयोग किया जाता है.
दुकानदारों की है लापरवाही : शहर में जगह-जगह डस्टबीन होने के बावजूद शहर के दुकानदारों की लापरवाही से अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है. खासकर ठेले, खोमचेवाले, होटल व्यवसायी देर रात कचरा डस्टबीन में डालने की जगह सड़क पर डाल देते हैं. जब सुबह-सुबह लोग शहर की सड़कों पर टहलने व सैर के लिए निकलते हैं, तो उनका सामना दुर्गंध देते कचरे से होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










