शहर की एक सड़क किनारे फेंका गया कचरा.

Updated:
विज्ञापन

सीएम के जाते ही शहर की साफ-सफाई में आयी सुस्ती भभुआ सदर : 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा को लेकर नगर पर्षद के सफाई कर्मचारियों द्वारा जी तोड़ मेहनत कर नगर के विभिन्न मार्गों को स्वच्छ बना दिया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री के जाने के दूसरे ही दिन सफाईकर्मियों पर थकान […]

विज्ञापन

सीएम के जाते ही शहर की साफ-सफाई में आयी सुस्ती

भभुआ सदर : 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा को लेकर नगर पर्षद के सफाई कर्मचारियों द्वारा जी तोड़ मेहनत कर नगर के विभिन्न मार्गों को स्वच्छ बना दिया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री के जाने के दूसरे ही दिन सफाईकर्मियों पर थकान हावी होने के चलते शहर की सफाई नहीं की जा सकी. मुख्यमंत्री आगमन को लेकर मुख्य मार्गों की साफ-सफाई के लिए जिस तरह नप ने सफाईकर्मियों को लगाया था. अमूमन अन्य दिनों में वैसा दिखाई नहीं पड़ता.
मुख्य सड़कों की साफ-सफाई में लगे सफाई कर्मचारियों को गली-मुहल्लों की साफ-सफाई व कचरे पर कम ही ध्यान दिया जा रहा था. शहर के लोगों का कहना था कि सीएम आगमन को लेकर केवल मुख्य सड़कों की साफ-सफाई कर व्यवस्था ठीक दिखाने की कोशिश की गयी थी. सीएम के जाते ही शहर की स्थिति जस की तस हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन