जिले में 125 किमी लंबी मानव शृंखला की तैयारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अरवल जिले की सीमा से झारखंड के हरिहरगंज व रोहतास जिले से लेकर गया जिले की सीमा तक दिखेगी एक कतार डीएम ने अधिकारियों के साथ की तैयािरयों की समीक्षा औरंगाबाद नगर : 21 जनवरी को नशामुक्ति अभियान की तैयारी पर जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने समाहरणालय के सभा कक्ष में एक बैठक बुलायी, जिसमें […]
विज्ञापन
अरवल जिले की सीमा से झारखंड के हरिहरगंज व रोहतास जिले से लेकर गया जिले की सीमा तक दिखेगी एक कतार
डीएम ने अधिकारियों के साथ की तैयािरयों की समीक्षा
औरंगाबाद नगर : 21 जनवरी को नशामुक्ति अभियान की तैयारी पर जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने समाहरणालय के सभा कक्ष में एक बैठक बुलायी, जिसमें मानव शृंखला की तैयारी पर अधिकारियों से वार्ता की. इस दौरान डीएम ने कहा कि सरकार के निर्देश पर मद्य निषेध दिवस पर संदेश देने के लिए पूरे राज्य में मानव शृंखला बनायी जानी है. इसलिए औरंगाबाद जिले में 125 किलोमीटर लंबा मानव शृंखला बनेगी. साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
डीएम ने कहा कि अरवल जिले की सीमा से झारखंड राज्य के हरिहरगंज सीमा तक व रोहतास जिले की सीमा से लेकर गया जिले की सीमा तक के मुख्य मार्ग पर लंबी मानव शृंखला बनायी जायेगी. इसके अलावे इस सड़क से जुड़नेवाले अन्य मार्गों पर भी मानव शृंखला बनायी जायेगी. यह शृंखला 21 जनवरी को आधे घंटे तक के लिये बनायी जायेगी. डीएम ने इसके लिये यातायात व्यवस्था, वातावरण निर्माण, स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं पर चर्चा की और कहा कि मानव शृंखला में सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय के बच्चे, जीविका की दीदियां, टोला सेवक, आशा, साक्षर भारत मिशन के कर्मी पंचायत के जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य की सहभागिता सुनिश्चित होगी.
शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि हर एक किलोमीटर पर दो हजार व्यक्तियों के मानव शृंखला का आकलन किया गया है. लगभग पांच लाख से भी अधिक लोग मानव शृंखला में शामिल होंगे. डीएम ने कहा कि जब यह मानव शृंखला एक साथ पूरे बिहार में बनेगी, तो देखने में काफी आकर्षक लगेगा. बैठक में डीडीसी संजीव सिंह, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, एसडीपीओ पीएन साहू, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, साक्षर भारत मिशन के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, विनोद कुमार सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










