बीइओ को शोकॉज नोटिस 24 घंटे में मांगा गया जवाब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर : जिले के मिडिल स्कूलों के लिए खरीदे गये बेंच-डेस्क की गुणवत्ता की जांच की जिम्मेवारी संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को सौंपी गयी थी और इसकी रिपोर्ट 20 दिसंबर तक विभाग को देनी थी. बताया जाता है कि दुर्गावती बीइओ ने ही ससमय सत्यापन रिपोर्ट विभाग को दी, लेकिन अन्य प्रखंडों […]
विज्ञापन
भभुआ नगर : जिले के मिडिल स्कूलों के लिए खरीदे गये बेंच-डेस्क की गुणवत्ता की जांच की जिम्मेवारी संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को सौंपी गयी थी और इसकी रिपोर्ट 20 दिसंबर तक विभाग को देनी थी. बताया जाता है कि दुर्गावती बीइओ ने ही ससमय सत्यापन रिपोर्ट विभाग को दी, लेकिन अन्य प्रखंडों के बीइओ द्वारा इस काम में शिथिलता बरतते हुए अब तक बेंच-डेस्क से संबंधित सत्यापन रिपोर्ट विभाग को नहीं दी गयी. इस मामले में दुर्गावती बीइओ को छोड़ सभी बीइओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. साथ ही इसका जवाब 24 घंटे के अंदर देने का भी फरमान जारी किया गया है.
गौरतलब है कि जिले के 590 मिडिल स्कूलों में 3 करोड़ 48 लाख 30 हजार रुपये की लागत से बेंच डेस्क खरीदा जाना था, जिसमें 460 स्कूलों द्वारा ही बेंच-डेस्क खरीद की रिपोर्ट विभाग को सौंपी गयी है. वहीं, जिन स्कूलों में बेंच डेस्क की खरीदारी हो चुकी है, उनकी गुणवत्ता की जांच की जिम्मेवारी संबंधित बीइओ को दी गयी थी, लेकिन निर्धारित समयावधि बीत जाने के बावजूद दुर्गावती बीइओ को छोड़ कर किसी बीइओ ने विभाग को रिपोर्ट नहीं सौंपी.
सदर प्रखंड भभुआ के अंतर्गत सबसे ज्यादा 104 स्कूलों में बेंच-डेस्क की खरीद के लिए 48 लाख रुपये आवंटित किये गये थे. इस संबंध में डीपीओ देवबिंद कुमार ने बताया कि बेंच-डेस्क खरीद की गुणवत्ता की जांच का जिम्मा सभी बीइओ को दिया गया था, लेकिन दुर्गावती बीइओ को छोड़ कर अन्य बीइओ द्वारा गुणवत्ता सत्यापन की रिपोर्ट ससमय नहीं सौंपी गयी है. सभी बीइओ को शोकॉज किया गया है और इसका जवाब 24 घंटे के अंदर देने का निर्देश दिया गया है. संतोषजनक जवाब नहीं दिये जाने पर वेतन बंद करने की भी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










