निलंबित शिक्षक ने मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह करने की दी धमकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ कार्यालय : अधौरा थाना क्षेत्र के मड़पा निवासी कासिम अंसारी ने अपने पूरे परिवार के साथ निश्चय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने समाहरणालय के समक्ष आत्मदाह करने की धमकी दी है. उन्होंने सीएम के नाम लिखा पत्र डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह, एसपी हरप्रीत कौर को दिया. यही नहीं, उन्होंने यह पत्र […]
विज्ञापन
भभुआ कार्यालय : अधौरा थाना क्षेत्र के मड़पा निवासी कासिम अंसारी ने अपने पूरे परिवार के साथ निश्चय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने समाहरणालय के समक्ष आत्मदाह करने की धमकी दी है. उन्होंने सीएम के नाम लिखा पत्र डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह, एसपी हरप्रीत कौर को दिया.
यही नहीं, उन्होंने यह पत्र प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को भी भेजा है. उक्त शिक्षक ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में अधौरा थाना क्षेत्र के बभनी पंचायत के पूर्व मुखिया मड़पा निवासी सबीर अंसारी का स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ सांठ-गांठ कर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए 23 दिसंबर को समाहरणालय के समक्ष आत्मदाह करने की धमकी दी है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि पूर्व मुखिया सबीर अंसारी प्रशासन के संरक्षण में उसके एवं उसके 40 सदस्यीय परिवार पर लगातार जुल्म कर रहा है.
उसके जुल्म व अत्याचार के कारण कासिम अपने चालीस सदस्यीय परिवार के साथ गांव से पलायन कर खानाबदोश की तरह जीने को विवश है, बावजूद प्रशासन उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन उक्त दबंग मुखिया का साथ दे रहा है. कासिम ने 23 दिसंबर को शहर के कैमूर स्तंभ से 11 बजे तख्ती बैनर के साथ पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंच कर सुबह 11:30 बजे आत्मदाह करने की बात लिखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










