जन अधिकार पार्टी के आंदोलन से ट्रेन सेवा प्रभावित
मोहनिया : मंगलवार की दोपहर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भभुआ रोड स्टेशन पर मालगाड़ी को रोक दिया और 8 मिनट तक रेलवे ट्रैक को जाम कर रखा. इस मौके पर वीरेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की नोटबंदी का सबसे अधिक असर पिछड़े वर्ग […]
मोहनिया : मंगलवार की दोपहर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भभुआ रोड स्टेशन पर मालगाड़ी को रोक दिया और 8 मिनट तक रेलवे ट्रैक को जाम कर रखा. इस मौके पर वीरेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की नोटबंदी का सबसे अधिक असर पिछड़े वर्ग के लोगों व किसानों पर पड़ा है. नोटबंदी के चलते कई किसानों को आत्महत्या करनी पड़ी, तो कई लोग बेटी की शादी नहीं कर पाने के कारण हर्ट अटैक से मर गये. सरकार इसे कालाधन पर लगाम मान रही है, लेकिन कालाधन रखनेवाले किसी व्यक्ति को किसी ने बैंक के बाहर लाइन में खड़ा नहीं देखा या किसी कालेधनवाले की मौत की खबर किसी ने नहीं सुनी. उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश न्याय के साथ विकास की बात करतें है, वे बतायें कि कहां न्याय है.
भागलपुर में सरेआम महिलाओं पर अत्याचार व जुल्म हो रहा है. पुलिस व प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, क्या यही न्याय और विकास है. उन्होंने कहा कि गली-नाली, हर घर जल योजना को सात निश्चय में शामिल कर सभी जिलों का दौरा कर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. नीतीश जी को अगर समस्या देखनी है, तो उन्हें रामगढ़ आना चाहिए, जहां जलनिकासी के अभाव में सड़क पर पानी बहता है और लोग जलजमाव से होकर आते-जाते हैं.
इस दौरान सुरेंद्र राम, राम ध्यान यादव, शिवधर राजभर, कमला तिवारी, सुनैना मांझी, परीखा पासवान, अरविंद राम, रोशन यादव, शेषनाथ गुप्ता, शफीक आलम, बिहारी शर्मा, सोनू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्य शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










