कालिदास भारतीय संस्कृति के महान उपासक : डॉहरि
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर :एसवीपी कॉलेज में संस्कृत विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका विषय कालिदास के साहित्य में नारी पात्र था कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल एसएन लाल ने की. मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के तुलनात्मक दर्शन के अध्यक्ष डॉ हरि प्रसाद अधिकारी ने संगोष्ठी का विधिवत उद्घाटन करते […]
विज्ञापन
भभुआ नगर :एसवीपी कॉलेज में संस्कृत विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका विषय कालिदास के साहित्य में नारी पात्र था कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल एसएन लाल ने की. मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के तुलनात्मक दर्शन के अध्यक्ष डॉ हरि प्रसाद अधिकारी ने संगोष्ठी का विधिवत उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि महाकवि कालिदास भारतीय संस्कृति के महान उपासक थे. उनके पात्रों की परिकल्पना में उनका जीवन दर्शन स्पष्ट झलकता है.
संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सीतारमण पांडेय ने कहा कि कालिदास ने अपने काव्य में पुरुष पात्रों की अपेक्षा स्त्री पात्रों को अधिक उत्कर्ष प्रदान किया है. उन्होंने नारी को सहिष्णुता, त्याग, सेवा और निर्मात्री होने का गौरवपूर्ण स्थान दिया है. कार्यक्रम में डॉ टीएन पांडेय, डॉ ब्रह्मदेव सिंह, प्रो. कमला सिंह, गोपनाथ सिंह, राजीव नयन, डॉ सीमा पटेल, प्रो. बसंता सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










