सिलाई-कढ़ाईवाले को भेजा तीन लाख बिजली बिल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के छावनी मुहल्ले में रहता है गरीब परिवार भभुआ नगर : बिजली विभाग अपनी कार्यशैली को लेकर आये दिन सुर्खियों में रहता है. खासकर उपभोक्ताओं को बिजली बिल के मामले में आये दिन कोई न कोई गड़बड़ी की शिकायत देखने व सुनने को मिलती है. ताजा मामला शहर के छावनी मुहल्ले में रहनेवाले एक […]
विज्ञापन
शहर के छावनी मुहल्ले में रहता है गरीब परिवार
भभुआ नगर : बिजली विभाग अपनी कार्यशैली को लेकर आये दिन सुर्खियों में रहता है. खासकर उपभोक्ताओं को बिजली बिल के मामले में आये दिन कोई न कोई गड़बड़ी की शिकायत देखने व सुनने को मिलती है. ताजा मामला शहर के छावनी मुहल्ले में रहनेवाले एक गरीब परिवार का है, जिसे विभाग ने तीन लाख रुपये का बिल थमा दिया है. कंज्युमर सैरुनिशा के नाम से विभाग ने स्पॉट बिलिंग के बाद तीन लाख 12 हजार का बिल पकड़ा दिया है़
इसके बाद से उसका पुत्र मोहम्मद सलामुद्दीन विभाग का चक्कर लगा रहा है. उसने बताया कि घर में करीब पांच साल पहले बिजली कनेक्शन लिया था. हर माह करीब ढ़ाई सौ से तीन सौ का ही बिल आता था. अप्रैल माह में 17 हजार का बिल आ गया. इसे सुधरवाने के लिए विभाग में आवेदन भी दिया गया लेकिन, इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई. दिसंबर में फिर से स्पॉट बिलिंग की गयी और 13 लाख 12 हजार का बिल पकड़ा दिया गया.
सलामुद्दीन ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मेरे पिता सिलाई-कढ़ाई का काम करते हैं. इससे मेरी पढ़ाई-लिखाई और घर का खर्च चलता है. घर में तीन से चार सीएफएल ही जलता है. गरमी के दिन में सिर्फ एक पंखा ही चलाया जाता है. घर की स्थिति भी अच्छी नहीं है. इसके बावजूद विभाग द्वारा मनमाना बिल दे दिया जा रहा है. स्पॉट बिलिंग के दौरान विभाग के कर्मी भी मनमाना रवैया अपनाते हैं. हर माह रिडिंग करने नहीं पहुंचते हैं.
हमेशा होती है बिल में गड़बड़ी की शिकायत
बिजली विभाग द्वारा जहां शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर गलत बिजली बिल की शिकायतें उपभोक्ताओं का पीछा नहीं छोड़ रही. आये दिन इस तरह के मामले सामने आते हैं, जिसके बाद उपभोक्ता अपने बिल में सुधार के लिए बिजली विभाग का चक्कर लगाते रहते हैं. विभाग की गलती का खामियाजा उपभोक्ताओं को भोगना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










