बिना आधार कार्ड के मनरेगा मजदूरों को नहीं मिलेगी मजदूरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामपुर : सरकारी निर्देशानुसार किसी भी काम व कोई सरकारी सुविधा का लाभ या अन्य काम चाहे बैंक, रेलवे में टिकट के लिए आधार कार्ड का देना अनिवार्य हो गया है. इसी तरह प्रखंड के मनरेगा मजदूरों को भी एक जनवरी 2017 के बाद बिना आधार कार्ड के न ही काम मिलेगा न ही मजदूरी […]
विज्ञापन
रामपुर : सरकारी निर्देशानुसार किसी भी काम व कोई सरकारी सुविधा का लाभ या अन्य काम चाहे बैंक, रेलवे में टिकट के लिए आधार कार्ड का देना अनिवार्य हो गया है. इसी तरह प्रखंड के मनरेगा मजदूरों को भी एक जनवरी 2017 के बाद बिना आधार कार्ड के न ही काम मिलेगा न ही मजदूरी ही मिलेगा.
आधार कार्ड का इंट्री कराना अनिवार्य हो गया है. इस बात की जानकारी देते हुए पीओ नुरुल होदा ने बताया कि मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड बनाना होगा. अन्यथा उन्हें 100 दिन का काम व मजदूरी नहीं मिल पायेगी. आधार कार्ड बनाने के बाद मजदूरों को अपने जॉब कार्ड का सत्यापन करा कर बैंक व मनरेगा कार्यालय में आकर अपने आधार नंबर की इंट्री करानी है.
गौरतलब है कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 15193 मनरेगा जॉब कार्डधारी है. सूत्रों के अनुसार के प्रखंड में जितने जॉब कार्डधारी हैं वे सभी काम करने वाले नहीं है. लगभग 20 प्रतिशत लोग ही मनरेगा में काम करते हैं बाकी के 80 प्रतिशत लोग बस नाम के लिए जॉब कार्डधारी हैं.
विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रखंड के 15,193 जॉब कार्डधारियो में से दो माह में विभिन्न पंचायतों के 364 जॉब कार्डधारियों ने ही अपने
कार्ड का सत्यापन कराया है. इससे ही मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों के बारे अंदाजा लगाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










