कोहरे व शीतलहर से ठिठुरे लोग

Updated:
विज्ञापन

नुआंव : प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर व कोहरे की कहर से आम अवाम परेशान है. मंगलवार की अहले सुबह से लेकर दिन के बारह बजे तक भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए. घने कोहरे व ठंड को दूर करने के लिए राहगीरों व ग्रामीणों ने सड़क किनारे अलाव जलाया. कोहरे के बीच घरों को पहचान […]

विज्ञापन

नुआंव : प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर व कोहरे की कहर से आम अवाम परेशान है. मंगलवार की अहले सुबह से लेकर दिन के बारह बजे तक भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए. घने कोहरे व ठंड को दूर करने के लिए राहगीरों व ग्रामीणों ने सड़क किनारे अलाव जलाया. कोहरे के बीच घरों को पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा था.

पढ़ने जानेवाले बच्चे ठंड से कांप रहे थे़ मोहनिया-बक्सर पथ पर कोहरे के कारण सड़क पर वाहन रेंगते दिखे़ वाहन चालक दिन के उजाले में भी अपनी गाड़ियों की लाइट जला कर चल रहे थे़ ठंड के इस मौसम में भी रुपयों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मंगलवार की अहले सुबह से सुदूरवर्ती क्षेत्र से आयी ग्रामीणों की एक टोली, जिसमें महिलाएं व पुरुष दोनों ही ठंड व कोहरे की परवाह किये बगैर ठिठुरती ठंड में रुपयों की निकासी के लिए पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के नीचे सुबह से ही लंबी कतार में बैंक खुलने व रुपये मिलने के इंतजार में बैठे रहे.

विलंब से चलीं ट्रेनें, एनएच पर गाड़ियों की गति धीमी
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 13 घंटे लेट
विलंब से चलीं ये ट्रेनें
कुहासे के कहर से एनएच टू एवं एनएच 30 पर गाड़ियों के साथ-साथ गया-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेनें विलंब से चलीं. भभुआ रोड स्टेशन से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों कुहासे के कारण मंगलवार को भी बिलंब रहीं. इसमें सबसे अधिक अप में हावड़ा जोधपुर 13 घंटे तो डाउन में झारखंड एक्सप्रेस 11 घंटे विलंब से चल रही है. 03009 दून एक्सप्रेस 3 घंटे, 2321 हावड़ा बाम्बे मेल छह घंटे, 2987 सियालदह अजमेर पांच घंटे, 2307 हावड़ा-जोधपुर 13 घंटे
, 2801 पुरुषोत्तम छह घंटे, 2397 महाबोधि समय से उक्त सभी ट्रेन अप की हैं. डाउन के 2988 अजमेर-सियालदह नौ घंटे, 2802 पुरुषोत्तम छह घंटे, 2322 बांबे मेल छह घंटे, 3308 लुधियाना धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस 4:30 घंटे, 2818 झारखंड एक्सप्रेस 11 घंटे, 2308 जोधपुर सात घंटे विलंब से चल रही हैं. उक्त सभी ट्रेनों की जानकारी भभुआ रोड स्टेशन के एसएस आरपी सिंह ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन