किसानों में बांटे मृदा स्वास्थ्य जांच कार्ड
कुदरा : प्रखंड स्थित कृषि भवन के सभागार में सोमवार को सैकड़ों किसानों के खेतों की मिट्टी जांच स्वास्थ्य कार्ड प्रखंड प्रमुख द्वारा किसानों में वितरित किया गया. प्रखंड के 2600 किसानों के खेतों की मिट्टी जांच की गयी है. विभागीय कर्मी घर-घर जाकर किसानों को बेहतर उपज के टिप्स दे रहे हैं. मिट्टी जांच […]
कुदरा : प्रखंड स्थित कृषि भवन के सभागार में सोमवार को सैकड़ों किसानों के खेतों की मिट्टी जांच स्वास्थ्य कार्ड प्रखंड प्रमुख द्वारा किसानों में वितरित किया गया. प्रखंड के 2600 किसानों के खेतों की मिट्टी जांच की गयी है. विभागीय कर्मी घर-घर जाकर किसानों को बेहतर उपज के टिप्स दे रहे हैं. मिट्टी जांच में मिले ऊसर हुए भूमि की जांच कर मिट्टी परिवर्तित करने की विधि बतायी गयी.
मिट्टी जांच से किसानों के खेतों में उपजने वाली फसल में उर्वरक की मात्रा मानक के अनुरूप दिया जायेगा. इससे किसान कम खर्च में ज्यादा मुनाफा अर्जित कर खुशहाल रहेगें. मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण दिवस के अवसर पर प्रमुख सुरेंद्र राम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










