बंद खातेवालों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : नोटबंदी के बाद जन-धन वाले खाताधारकों के खातों में पचास हजार से ऊपर रुपये जमा होने के बाद मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने शिकंजा कसते हुए उनके खातों को बंद कर दिया था. अधिकारियों ने वैसे खाताधारकों को राहत दे दी है. इससे उनमें खुशी है. गौरतलब है कि एक पखवारे […]

विज्ञापन

रामगढ़ : नोटबंदी के बाद जन-धन वाले खाताधारकों के खातों में पचास हजार से ऊपर रुपये जमा होने के बाद मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने शिकंजा कसते हुए उनके खातों को बंद कर दिया था. अधिकारियों ने वैसे खाताधारकों को राहत दे दी है. इससे उनमें खुशी है. गौरतलब है कि एक पखवारे पूर्व नोटबंदी की घोषणा के बाद जन-धन वाले तीन खातों में पचास हजार से ऊपर की रकम जमा कर दी गयी थी. इससे ये खाताधारक संदेह के घेरे में आ गये थे.

बैंक कर्मियों द्वारा वैसे खाताधारकों के खाते में आये हुए पैसे को कालाधन मान कर उनके खाते को सीज कर दिया गया था़ इनमें तीन जन-धन वाले खाताधारक हैं. इसकी सूचना बैंक कर्मियों ने अपने वरीय अधिकारियो को दी थी. लगभग 15 दिनों के बाद जन-धन वाले खाते को अधिकारियों ने उसे बचत खाता में परिवर्तित किये जाने का निर्देश जारी किया. इस आलोक में बैंक कर्मियों ने सीज हुए वैसे खाता धारकों से KYC फॉर्म भरवा कर उनका खाता चालू कर दिया गया. इस संबंध में शाखा प्रबंधक संजीव सोनी ने बताया कि जिन तीन जन-धन वाले खातों को सीज किया गया था. वैसे खातों को चालू कर दिया गया़ सरकार एवं वरीय अधिकारियों का सख्त निर्देश है कि जन-धन वाले खाताधारक दूसरे का पैसा अपने खातों में न जमा कराये. वैसे खातों का बैंक अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन