यू डायस फॉर्म जमा करें नहीं, तो रद्द होगी मान्यता

Updated:
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों के वेतन पर लगेगी रोक भभुआ नगर : स्कूलों में फर्जी एडमिशन व सरकार के माध्यम से चल रही योजनाओं के फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए स्कूल व कॉलेज के बच्चों को यूनिक आइडी नंबर को ले सरकार है. वर्ग एक से 12वीं तक के बच्चों का यूनिक आइडी नंबर […]

विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों के वेतन पर लगेगी रोक
भभुआ नगर : स्कूलों में फर्जी एडमिशन व सरकार के माध्यम से चल रही योजनाओं के फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए स्कूल व कॉलेज के बच्चों को यूनिक आइडी नंबर को ले सरकार है. वर्ग एक से 12वीं तक के बच्चों का यूनिक आइडी नंबर जेनरेट करने के लिए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल कॉलेजों को यू-डायस फार्म भर कर दस अक्तूबर तक विभाग में जमा कराने का निर्देश दिया गया था. लेकिन, इस दिशा में कई स्कूल व कॉलेजों द्वारा लापरवाही बरती गयी है. विभाग ने इन्हें पांच दिसंबर तक यू-डायस प्रपत्र जिसमें विद्यालय व छात्रवार आंकड़ा संग्रह प्रपत्र जमा करने का समय दिया है. निर्धारित समय में यू-डायस फार्म जमा नहीं करने पर इनके विरुद्ध विभाग ने कड़ी कार्रवाई का मूड बना लिया है.
निजी स्कूलों पर भी होगी कार्रवाई
निजी स्कूल व कॉलेजों द्वारा यू-डायस फार्म जमा नहीं किया गया, तो उनकी मान्यता रद्द करने हेतू संबंधित बोर्ड को लिखा जायेगा. सरकारी स्कूलों द्वारा फार्म नहीं जमा करने पर उनके प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक लगाते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किये जाने की बात कही गयी है. जिले में चल रहे निजी स्कूल जो शिक्षा विभाग से रजिस्टर्ड हैं उनकी भी मान्यता रद‍्द कर दी जायेगी.
बोले डीपीओ
यू-डायस प्रपत्र जमा करने के लिए पांच दिसंबर तक का समय दिया गया है. इस अवधि के बाद जिन स्कूल या कॉलेजों द्वारा लापरवाही बरती जायेगी उनके विरुद्ध कार्रवाई तय है.
अमेरिका प्रसाद,डीपीओ आरएमएसए
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन