नगर पर्षद के वार्डों में आरक्षण की स्थिति बदली

Updated:
विज्ञापन

वर्तमान नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के वार्ड रह गये जैसे के तैसे भभुआ सदर : नगर निकाय चुनाव 2017 के लिए चुनाव आयोग द्वारा भभुआ नगर पर्षद के लिए आरक्षण की सूची गुरुवार को जारी कर दी गयी. चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार वर्तमान नप अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह उर्फ मलाई सिंह व उपाध्यक्ष […]

विज्ञापन
वर्तमान नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के वार्ड रह गये जैसे के तैसे
भभुआ सदर : नगर निकाय चुनाव 2017 के लिए चुनाव आयोग द्वारा भभुआ नगर पर्षद के लिए आरक्षण की सूची गुरुवार को जारी कर दी गयी. चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार वर्तमान नप अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह उर्फ मलाई सिंह व उपाध्यक्ष सरफराज गद‍्दी के वार्ड यानी वार्ड संख्या 12 व वार्ड संख्या चार ज्यों की त्यों रह गये हैं. जबकि पूर्व नप अध्यक्ष अमरदेव सिंह का वार्ड संख्या पांच अनारक्षित की जगह इस बार अनारक्षित महिला हो गया है. पूर्व नप उपाध्यक्ष अमजद अली का वार्ड संख्या 8 अन्य अनारक्षित की जगह 2017 के नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए घोषित किया गया है.
गौरतलब है कि इधर कई महीनों से नगर पर्षद चुनाव में सीटों के बदले जाने की वर्तमान वार्ड पार्षदों सहित संभावित उम्मीदवारों द्वारा कई प्रकार के कयास लगाये जा रहे थे. नगर में आरक्षण सूची जारी होने से पहले ही कई वर्तमान वार्ड पार्षद व उम्मीदवार तो हवा में ही गुणा-भाग लगा अपने वार्डों के अलावे दूसरे भी वार्डों में जा कर वहां अपनी पैठ पहचान बनाने में लगे हुए थे अब जबकि, नगर पर्षद का के सभी 25 वार्डों की आरक्षणवार सूची जारी कर दी गयी है, तो अब देखना यह होगा कि कौन से वर्तमान वार्ड पार्षद व संभावित उम्मीदवार आरक्षण अनुसार अपनी सीट कहां तलाशते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन