कमी ट्रेनों की रफ्तार, रेंग रहे वाहन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
परेशानी.कोहरे की चादर में लिपटा इलाका, दिन में भी लाइट जला कर गुजरीं गाड़ियां मोहनिया नगर :वैसे तो दीपावली के एक दिन बाद से ही ठंड का अहसास होने लगा था लेकिन नवंबर महीने के अंतिम दिनों बुधवार से घने कोहरे की मार ट्रेनों पर भी पड़ी. इससे ट्रेन सहित वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा. […]
विज्ञापन
परेशानी.कोहरे की चादर में लिपटा इलाका, दिन में भी लाइट जला कर गुजरीं गाड़ियां
मोहनिया नगर :वैसे तो दीपावली के एक दिन बाद से ही ठंड का अहसास होने लगा था लेकिन नवंबर महीने के अंतिम दिनों बुधवार से घने कोहरे की मार ट्रेनों पर भी पड़ी. इससे ट्रेन सहित वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा. सुबह करीब नौ बजे तक शहर व गांव में कोहरे की चादर छायी रही. इस वजह से ट्रेनें घंटों विलंब से अपने गन्तव्य तक पहुंचीं. जबकि एनएच टू व एनएच 30 पर भी वाहन रेंगते नजर आये. सुबह नौ बजे तक लाइट जला कर सड़क पर वाहन चल रहे थे. घने कोहरे के कारण गुरुवार को सूर्य भगवान का दीदार भी देर से हुआ. दुकानें भी अन्य दिनों की अपेक्षा देर से खुलीं. दिन में भी ठंड का अहसास हुआ. लोग ऊनी कपड़ाें में लिपटे रहे. अभी दिसंबर की शुरुआत है और जनवरी का पूरा महीना बाकी है. ठंड व कोहरे ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है. यह सोच कर लोग अभी से सोच में पड़ गये हैं. गौरतलब है कि गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा. रेल अधिकारियों की माने, तो रेल मार्ग पर कोहरा घना होते ही विभागीय उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है़ मालूम हो कि कोहरे से एकाएक बढ़ी
कम हुई ट्रेनों की स्पीड
जानकारी के अनुसार 110 से 120 किमी की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों की गति आधी कर दी गयी है. ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी है. रेल अधिकारियों के लिए दिसंबर व जनवरी में होनेवाले घने कोहरे के चलते लंबी दूरी की कई ट्रेनों को समय पर चलाना मुसीबत बन चुका है. इसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है. ठंड से लोग अलाव जला कर निजात पाने के लिए कोशिश कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










