एटीएम खुलती, तो मिलती राहत

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया नगर. शहर में लगभग 12 एटीएम हैं, लेकिन खुलती एक भी नहीं. इसके चलते बैंकों में लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं. मोहनिया-रामगढ़ रोड स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में रुपये, बदलने, निकासी और जमा करने के लिए भीड़ उमड़ी़ कैशियर पंकज कुमार ने बताया कि सुबह से ही लोगों की लंबी कतार […]

विज्ञापन
मोहनिया नगर. शहर में लगभग 12 एटीएम हैं, लेकिन खुलती एक भी नहीं. इसके चलते बैंकों में लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं. मोहनिया-रामगढ़ रोड स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में रुपये, बदलने, निकासी और जमा करने के लिए भीड़ उमड़ी़ कैशियर पंकज कुमार ने बताया कि सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लगी है. स्टेट बैंक की बरेज शाखा में लोगों को सुविधाएं मिलनी शुरू हो गयी हैं.
शाखा प्रबंधक राजकुमार पासवान ने बताया कि ग्राहकों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है़ हमारे यहां कैशियर के साथ-साथ स्वैप मशीन से भी जमा निकासी का काम किया जा रहा है़ बैंक ऑफ इंडिया में भी सुबह से भीड़ थी़ कैस की कमी होने के कारण दिक्कत आयी लेकिन, सबकी जरूरतों को देखते हुए सभी ग्राहकों को पैसे उपलब्ध कराये गये. शाखा प्रबंधक जीडी सिंह ने बताया कि एटीएम न खुलने का कारण यह भी है कि शाखा में पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन