आठ गाड़ियों को नीलाम करेगा वन विभाग

Updated:
विज्ञापन

टोडी डिपो में जगह की कमी के कारण अधिकारियों ने लिया निर्णय भभुआ शहर : वन विभाग जब्त गाड़ियों को नीलाम करेगा़ मिली जानकारी के अनुसार विभाग के द्वारा पिछले साल जिन गाड़ियों की नीलामी की गयी थी उनमें दो गाड़ियों की नीलामी नहीं हो पायी थी, इसे भी सूची में रखा गया है. विभाग […]

विज्ञापन
टोडी डिपो में जगह की कमी के कारण अधिकारियों ने लिया निर्णय
भभुआ शहर : वन विभाग जब्त गाड़ियों को नीलाम करेगा़ मिली जानकारी के अनुसार विभाग के द्वारा पिछले साल जिन गाड़ियों की नीलामी की गयी थी उनमें दो गाड़ियों की नीलामी नहीं हो पायी थी, इसे भी सूची में रखा गया है. विभाग के प्रस्ताव को जिलापदाधिकारी की सहमति के बाद गाड़ियों की नीलामी करनी होती है़ इसमें विभाग को इस वर्ष की छह गाड़ियों की स्वीकृति प्राप्त हुई और पिछले साल की दो गाड़ियों के साथ कुल आठ गाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया वन विभाग के द्वारा शुरू कर दी गयी है. इसे टोडी डिपो में जगह की कमी की दृष्टि भी देखा जा रहा है.
वन माफियाओं की सक्रियता बढ़ी
दिनोंदिन वन माफिआयों की सक्रियता बढ़तीजा रही है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वन विभाग द्वारा बनाये गये टोडी डिपो में अब गाड़ियों को रखने की जगह नहीं है. विभाग द्वारा गाड़ियों के पकड़े जाने पर अब चैनपुर डिपो में भेजे जाने की योजना बनायी गयी है. इतने बड़े पैमाने पर वन माफियाओं की गाड़ियों को पकड़ा जाना इस बात का संकेत देता है कि कहीं न कहीं वन माफिया वन विभाग की परवाह किये बगैर जंगल की लकड़ी, पत्थर, पटिया व अन्य वन्य पदार्थों को ला रहे हैं.
प्राकृतिक संसाधनों पर नजर
गौरतलब है कि चैनपुर की सीमा से लेकर भगवानपुर, अधौरा सहित रामपुर के साथ रोहतास सीमा तक जंगल फैला हुआ है. कैमूर जिले के जंगलों में पत्थर, पटिया, लकड़ी, केंदू पत्ता के साथ- साथ वन्य अौषधियों के अलावा वन्य जीव भी मौजूद है. इस प्राकृतिक संसाधनों को हथियाने की ताक में काफी दिनों से वन माफिया लगे रहते हैं. कुछ दिनों से जिले के अधौरा, भगवानपुर से जितनी गाड़ियां पकड़ी जाती हैं उसके मुकाबले चैनपुर और रामपुर से कम गाड़ियां पकड़ी जाती हैं, आखिर एक सवाल यह उठता है कि क्या वन संसाधनों की चोरी रामपुर और चैनपुर के जंगलों से नहीं होती है क्या. या कहीं न कहीं विभाग इन जगहों पर कमजोर है. इस बावत जानकारी लेने पर वन विभाग के अधिकारी, पदाधिकारियों और कर्मियों की कमी की बात कहते हैं
क्या कहते हैं अधिकारी
वन विभाग द्वारा एक साल में वन्य संपदा की चोरी करने वाले लोगों को गाड़ियों सहित पकड़ा गया है. उन्हें जब्त करके टोडी डिपो में रखा गया है. टोडी डिपो में जगह नहीं होने के कारण जब्त होने वाले वाहनों को चैनपुर डिपो में भेजा जा रहा है. विभाग द्वारा आठ गाड़ियों की नीलामी जल्द की जायेगी. विभाग द्वारा पकड़ी गयी लकड़ियों की नीलामी कर दी गयी है़ उसका उठाव करने की दिशा में पहल की जा रही है़
सत्यजीत कुमार,डीएफओ कैमूर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन