मोबाइल पर ऑर्डर व घर तक पहुंचायी जाती थी शराब

Updated:
विज्ञापन

47 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाजों ने किया खुलासा भभुआ सदर : भभुआ शहर में शराब का ऑर्डर मोबाइल से बुक कराया जाता था और इसके धंधेबाज डोर टू डोर इसकी सप्लाई करते थे. शनिवार की रात शहर के राजेंद्र सरोवर के समीप से एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम और नगर थाना पुलिस के […]

विज्ञापन

47 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाजों ने किया खुलासा

भभुआ सदर : भभुआ शहर में शराब का ऑर्डर मोबाइल से बुक कराया जाता था और इसके धंधेबाज डोर टू डोर इसकी सप्लाई करते थे. शनिवार की रात शहर के राजेंद्र सरोवर के समीप से एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम और नगर थाना पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में बैग में रखे 47 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ‍्तार दो धंधेबाजों ने इसका खुलासा किया है.
साथ हीं इसके लिए वे शराब की वास्तविक कीमत से दोगुनी कीमत शराबियों से लेते थे. वहीं उक्त शराब की कीमत तब दोगुनी से भी ज्यादा हो जाया करती थी जब इसकी उपलब्धता कम होती थी. इसके धंधेबाज यूपी से शराब ला कर भभुआ में किसी घर के बजाय किसी खेत या खंडहर में छुपा दिया करते थे और शराबियों और इसके धंधेबाजों दोनों एक दूसरे को भली-भांति जानते थे और दोनों के पास एक दूसरे का मोबाइल नंबर होता था. शराबियों को जब भी शराब की जरूरत होती थी वे मोबाइल से ही शराब का ऑर्डर बुक कराते थे
और धंधेबाज शराब की सप्लाई होम डिलीवरी करते थे. शराब के ये शातिर धंधेबाज किसी भी नये ग्राहक को शराब की सप्लाई नहीं करते थे. धंधेबाज उन्हीं को शराब की सप्लाई करते थे जो नियमित तौर पर शराब का सेवन करते थे. पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वे किसी नये ग्राहक को बिना ठोके बजाये शराब की सप्लाई नहीं करते थे.
गौरतलब है कि एसपी हरप्रीत कौर को शनिवार शाम गुप्त सूचना मिली कि शराब के बोतल के साथ दो युवक जा रहे हैं इस सूचना के आधार पर एसपी ने जिला स्पेशल टास्क फोर्स और नगर थाना पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. सूचना सही पाये जाते हुए शराब के साथ दोनों युवकों को राजेंद्र सरोवर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ‍्तार युवकों में शामिल गवईं मुहल्ले के अमरजीत पटेल और उदय कुमार ने इसका खुलासा किया है. उसने पुलिस के सामने और धंधेबाजों के नाम का खुलासा किया है़ उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
शहर में बियर बार का धंधा कर चुका है आरोपित
गवईं मुहल्ले का अमरजीत पूर्व में कैमूर स्तंभ के आगे कुदरा बाइपास सड़क पर बियरबार खोल कर शराब का धंधा कर चुका है़ दो वर्ष पूर्व पुलिस ने उसके बियरबार को बंद करा दिया था. इसके बाद से युवक किराने की दुकान खोल कर जीवनयापन कर रहा था. शराबबंदी के बाद हो रहे भारी मुनाफे की लालच में युवक पुन: चोरी छिपे शराब को बनारस से ला कर शहर में सप्लाई कर रहा था.
सूचना देनेवालों को मिलेगा इनाम
एक बार फिर शराब के अवैध कारोबारियों की सूचना आमलोगों द्वारा सीधे एसपी को दी गयी और एसपी ने तत्काल अपनी टीम भेज शराब के अवैध कारोबारियों को 47 बोतल अवैध शराब के साथ धर दबोचा. यह पहला मौका नहीं है जब किसी शराब के धंधेबाजों को एसपी ने अपने सूचना के आधार पर पकड़वाया हो. एसपी हरप्रीत कौर ने आमलोगों से आग्रह किया है कि अगर उन्हें किसी भी शराब के अवैध धंधेबाज या अपराधियों की जानकारी मिलती है तो वे सीधे हमारे मोबाइल नंबर 9431822979 पर सूचना दे सकते हैं. उनकी पहचान एवं सूचना को गुप्त रखी जायेगी. उन्हें गुप्त तरीके से पुरस्कार भी दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन